जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और तनमार्ग में बर्फबारी के कारण फंसे 68 टूरिस्ट को शुक्रवार देर रात सेना ने रेस्क्यू किया। आर्मी ने बताया कि अचानक हुई भारी बर्फबारी और सड़कों के बंद होने के कारण 30 महिलाओं और 8 बच्चों समेत 68 लोग घाटी पर फंस गए थे। उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। उन्हें शेल्टर और दवाएं भी दी गईं। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड को बंद हो गया। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर 2,000 वाहन फंस गए। भारी बर्फबारी के कारण शनिवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर 80% उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं घने कोहरे के चलते दिल्ली में 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली में 24 घंटे में शहर में 9.1mm बारिश दर्ज की गई। यह पिछले 15 साल में दिसंबर महीने की सबसे ज्यादा बारिश रही। वहीं, राजस्थान के अजमेर में भी दिसंबर महीने में पिछले 24 घंटे के दौरान 21.4mm से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड हुई। यह पिछले 14 साल में दिसंबर की सबसे ज्यादा बारिश है। UP के मुजफ्फरपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई। बारिश और ठंड के कारण गाजियाबाद-मेरठ में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। शुक्रवार को MP के कई जिलों में बारिश हुई। रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बर्फबारी-बारिश की तस्वीरें… दिल्ली समेत अन्य राज्यों में शुक्रवार को हुई बारिश की तस्वीरें… पहाड़ों में आगे कैसा रहेगा मौसम… जम्मू-कश्मीर: 29 से 31 दिसंबर तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 1 से 5 जनवरी के बीच कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड:उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शीतलहर और भारी बर्फबारी की संभावना है। चमोली में सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश: शुक्रवार को छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसके चलते लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 3 राज्यों में बर्फबारी, 8 राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज 3 राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल है। इसके अलावा 8 राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आंधी-तूफान और बिजली चमकने का भी अलर्ट है। अगले 2 दिन का मौसम… 29 दिसंबर: MP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट 30 दिसंबर: कहीं बारिश का अलर्ट नहीं राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान : जयपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा, अजमेर में 14 साल में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड शुक्रवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कई जगह ओले गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज, जबकि 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले तीन दिन घना कोहरा रहेगा। 28 दिसंबर को जयपुर सहित 23 जिलों में बरसात की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर, उज्जैन में आधी रात तेज बारिश, आज 12 जिलों में अलर्ट; 1 जनवरी से ठंड बढ़ेगी मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में देर रात को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। शुक्रवार को रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में बारिश, 5 जगह ओले गिरने का अलर्ट, शीतलहर चल रही; हिसार में 35 साल का रिकॉर्ड टूटा हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। पानीपत, करनाल, सोनीपत, नूंह और कुरुक्षेत्र में बारिश हो रही है। फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ समेत कई जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 9 जिलों में बारिश, आज 42 में अलर्ट, लखनऊ में सुबह से बरसात; मुजफ्फरनगर में महिला की मौत यूपी में बारिश का दौर लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी है। लखनऊ, सहारनपुर और मथुरा में जोरदार बारिश हो रही है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, रात में बारिश-तूफान का कहर, नए साल से पहले हेवी स्नोफॉल हिमाचल प्रदेश में नए साल से पहले बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर पहुंच रहे पर्यटक 2025 का स्वागत बर्फ के बीच कर सकेंगे। लाहौल स्पीति जिले में शुक्रवार दोपहर से भारी बर्फबारी जारी है। बीती शाम शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई और बीच-बीच में रात को बारिश और तूफान भी आया। पूरी खबर पढ़ें…