पुणे में मार्वल बाउंटी सोसायटी के एक फ्लैट में 300 बिल्लियां मिली। पड़ोसियों की शिकायत के बाद नगर निगम (PMC) ने कार्रवाई करते हुए फ्लैट मालिक को नोटिस जारी किया है। पुलिस के मुताबिक फ्लैट मालिक बीमार बिल्लियों को लाकर उनका इलाज करता था और स्वस्थ होने के बाद छोड़ देता था। लेकिन बिल्लियों की बढ़ती संख्या से सोसायटी में गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी, जिससे लोग परेशान हो गए। PMC अब इन बिल्लियों को रेस्क्यू कर उचित देखभाल की व्यवस्था करेगी। फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बेंगलुरु में पानी संकट, गैर-जरूरी इस्तेमाल पर रोक बढ़ती गर्मी और घटते भूजल स्तर के चलते बेंगलुरु जल बोर्ड (BWSSB) ने पेयजल के गैर-जरूरी इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है। आदेश का उल्लंघन करने पर 5 हजार का जुर्माना लगा दिया है। बार-बार गलती दोहराने पर 5 हजार रुपए के साथ प्रतिदिन 500 रुपये लगेंगे। बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज अधिनियम 1964 की धारा 33 और 34 के तहत जारी आदेश में गाड़ियों की धुलाई, बागवानी, कंस्ट्रक्शन का काम, मनोरंजन और सजावट में पीने के पानी का उपयोग पर रोक लगा दी गई है। BWSSB ने बेंगलुरु के नागरिकों से जल संरक्षण की अपील की है और किसी भी उल्लंघन की सूचना 1916 हेल्पलाइन पर देने का आग्रह किया है। अडाणी देशभर में 20 स्कूल खोलेंगे, 2 हजार करोड़ रुपए का फंड देंगे अडाणी समूह ने देशभर में कम से कम 20 स्कूल खोलने के लिए 2,000 करोड़ रुपए दान देने की सोमवार काे घोषणा की। यह घोषणा समूह के संस्थापक गौतम अडाणी के छोटे बेटे की शादी के दौरान 10,000 करोड़ रुपए की चैरिटी के हिस्से के रूप में की गई है। अडाणी फाउंडेशन ने जेम्स एजुकेशन के साथ मिलकर देशभर में शिक्षा केमंदिर स्थापित करने की योजना बनाई है। पहला अडाणी जेम्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस 2025-26 के शैक्षणिक वर्ष में लखनऊ में शुरू होगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़- घटनाएं रोकने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका; NDMA की रिपोर्ट लागू करने की मांग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दो दिन बाद भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। जनहित याचिका में केंद्र और अन्य को भीड़ मैनेजमेंट पर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA)की रिपोर्ट लागू करने के निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही रेलवे स्टेशनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।