केरल कांग्रेस के मुखपत्र ने बिना नाम लिए सांसद शशि थरूर पर को नसीहत दी है। वीक्षणम डेली के संपादकीय में लिखा कि लोकल बॉडी इलेक्शन चुनाव से पहले पार्टी की उम्मीद को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। आगामी चुनावों से पहले हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को धोखा न दें। दरअसल, थरूर ने 15 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग की तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने केरल के स्टार्टअप सेक्टर की भी तारीफ की थी, जिसे राज्य की वामपंथी सरकार की उपलब्धि के रूप में देखा गया। मुखपत्र में केरल के औद्योगिक नीति की आलोचना
मुखपत्र के संपादकीय में केरल सरकार के औद्योगिक उपलब्धियों पर सवाल उठाया गया। इसमें अहिंसा पुरस्कार जल्लाद के शीर्षक से लिखा गया कि केरल के औद्योगिक क्षेत्र को नष्ट कर दिया गया। इस लेख में पूर्व मुख्यमंत्री आर शंकर, सी अच्युत मेनन, के करुणाकरण, एके एंटनी और ओमन चांडी के कार्यकाल में औद्योगिक विकास का जिक्र किया गया। कांग्रेस मुखपत्र- पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कोई बड़ी उपलब्धि नहीं
इसके अलावा थरूर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्री पर दिए गए बयान को भी निशाने पर लिया गया है। संपादकीय में लिखा गया कि पीएम मोदी की और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह सिर्फ छवि सुधारने का प्रयास है। एक तरफ थरूर के बयान की कांग्रेस ने आलोचना की तो केरल सरकार ने उनके विचारों का समर्थन किया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) अध्यक्ष के सुधाकरण ने सरकार पर आंकड़ों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। थरूर बोले- मैं पार्टी का प्रवक्ता नहीं
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग को लेकर तारीफ की थी। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए थरूर ने कहा था- अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के तरीकों पर पीएम मोदी ने सवाल ध्यान क्यों नहीं दिया गाय। क्या प्रधानमंत्री ने बंद कमरे में इस बात को उठाया। हालांकि मैं इस बात का स्वागत करता हूं कि अब व्यापार और शुल्कों पर अगले 9 महीनों के लिए बातचीत के लिए एक समझौता हुआ है। हमें डर था कि अमेरिका जल्दबाजी में कुछ निर्णय ले सकता, जो हमारे निर्यात पर असर कर सकता है। उन्होंने कहा था- मैं एक भारतीय के रूम में इसकी सराहना करता हूं। इस विशेष मामले में, मैं पूरी तरह से राष्ट्रीय हित में बोल रहा हूं। हम हमेशा केवल पार्टी हित के संदर्भ में ही बात नहीं कर सकते। मैं पार्टी प्रवक्ता नहीं हूं। मैं तिरुवनंतपुरम के लोगों द्वारा चुना गया सांसद हूं और इस आधार पर मैं भारतीय लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण हितधारक के रूप में बात करता हूं। —————————————— शशि थरूर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ‘इंडिया अलायंस बना, तब साफ था राज्यों में काम नहीं करेगा’, थरूर बोले- मेरा मंदिर जाना मेरी पार्टी तय नहीं करेगी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार के बजट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- एक लाख रुपए महीना कमाने वाले व्यक्ति को इस बजट में राहत दी गई है, लेकिन जब लोगों की जेब में पैसा ही नहीं है। वह टैक्स कहां से पे करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…