आंध्र प्रदेश के मां ने बहन के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की। इसके बाद शव के 5 टुकड़े किए और नहर में फेंक दिए। आरोपी मां लक्ष्मी देवी (57) और उसकी बहन फरार है। घटना राज्य के प्रकासम जिले की है। SP ए.आर दामोदर के मुताबिक, घटना 13 फरवरी की है। मृतक का नाम श्याम (35) है। वो पेशे से क्लीनर था। आरोपी मां और उसकी बहन फरार हैं। SP के मुताबिक परिवार श्याम की हरकतों से परेशान था। पूछताछ में सामने आया है कि उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों से रेप की कोशिश की थी। मौसी और दूसरी महिलाओं से अश्लील हरकत की
पुलिस की जांच में सामने आया कि श्याम बेंगलुरु में रिश्तेदारी के यहां गया था। यहां उसने महिलाओं से गलत हरकत की थी। इसके अलावा हैदराबाद और नरसारोपेट में रहने वाली अपनी मौसी के साथ रेप की कोशिश कर चुका था। रिश्तेदारों के अलावा भी उसने अन्य महिलाओं से छेड़खानी की थी। बेटे की हरकतों से परेशान होकर हत्या की
लक्ष्मी देवी बेटे श्याम की इन हरकतों से परेशान हो गई थी। इसलिए उसने अपनी बहन के साथ मिलकर बेटे की हत्या की प्लानिंग की। 13 फरवरी को कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या की। इसके बाद धारदार हथियार से शव के 5 टुकड़े किए। उन्हें तीन बोरियों में भरकर कुम्बुम गांव के नकलागंडी नहर में फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मां और मौसी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत केस दर्ज किया गया है। …………………………………… पत्नी की बॉडी के टुकड़े किए, प्रेशर कुकर में उबाला:फिर झील में फेंक दिया; तेलंगाना में आरोपी रिटायर्ड आर्मी जवान गिरफ्तार तेलंगाना में सेना से रिटायर्ड एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। सबूत मिटाने लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए और प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया था। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि हडि्डयों से मांस अलग करने के लिए आरोपी ने उन्हें मूसल से कुचला था। पूरी खबर पढ़ें…