भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने शनिवार को पीएम मोदी की जाति पर दिए बयान को लेकर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की आलोचना की। उन्होंने कहा- “रेवंत रेड्डी दुविधा में फंस गए हैं। वो वही बोलते हैं जो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी उन्हें भेजते हैं। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना की पिछली सरकार ने राज्य पर 8 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ाया। रेड्डी के सत्ता में आने के बाद कर्ज में 1 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। सरकार तेलंगाना को संभालने में विफल रही है। रेवंत रेड्डी जनता का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने के लिए ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं।’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 14 फरवरी को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की जाति को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने ये बयान तेलुगु में दिया था। बीजेपी बोली- पीएम मोदी की “मोढ़ घांची” जाति 1994 से ओबीसी
बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा- “पीएम मोदी की जाति पर रेड्डी का बयान पूरी तरह गलत है। इससे पहले राहुल गांधी ने भी ऐसा बयान दिया था, जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ था। कांग्रेस नेताओं को बार-बार पीएम की जाति पर टिप्पणी करने की जरूरत क्यों पड़ती है? यह ध्यान भटकाने की साजिश है।” उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी जिस “मोढ़ घांची” जाति से आते हैं। गुजरात सरकार ने उसे 25 जुलाई 1994 को ही राज्य की ओबीसी सूची में शामिल कर लिया था। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने 15 नवंबर 1997 को केंद्र सरकार को इसे केंद्रीय सूची में जोड़ने की सिफारिश की थी और इसका गजट नोटिफिकेशन 27 अक्टूबर 1999 को जारी किया गया था। उस समय नरेंद्र मोदी सरकारी पद पर नहीं थे। केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- राहुल की जाति-धर्म क्या है
रेवंत रेड्डी के बयान को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- पीएम मोदी की जाति पर टिप्पणी करना कांग्रेस की एक सोची-समझी रणनीति है। ताकि पार्टी के पिछड़ी जातियों को 42% आरक्षण देने के वादे से ध्यान हटाया जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा- “राहुल गांधी की जाति क्या है? उनका धर्म क्या है? क्या रेवंत रेड्डी या किसी को इसकी जानकारी है?” राहुल गांधी के दादा फिरोज जहांगीर गांधी थे। हिंदू परंपरा के अनुसार जाति पिता के वंश से निर्धारित होती है। उनका इशारा इस ओर था कि कांग्रेस नेता की जाति को लेकर पार्टी खुद स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की जाति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जाति सर्वे को लेकर विवाद जारी
तेलंगाना सरकार ने हाल ही में विधानसभा में जाति सर्वे की कुछ रिपोर्ट पेश की थी। बीजेपी और के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस ने इसे अधूरा बताया। साथ ही कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने भी आंकड़ों पर सवाल उठाए। इसके बाद राज्य सरकार ने 3.1% आबादी को कवर करने के लिए 18 फरवरी से 28 फरवरी तक दूसरा सर्वे करने का ऐलान किया है। ये भी खबर पढ़ें… PM मोदी जन्म से OBC हैं या नहीं:मोदी सरनेम वाले 600 साल पहले गुजरात आए; उनकी जाति पर राहुल का दावा कितना सही? ‘नरेंद्र मोदी जी जन्म से OBC नहीं हैं, उन्हें OBC गुजरात की भाजपा सरकार ने बनाया है। वह कभी पिछड़ों के हक और हिस्सेदारी के साथ न्याय नहीं कर सकते।’ 8 फरवरी को राहुल गांधी ने ये बात भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ओडिशा के झारसुगुड़ा में कही है। उनके इस बयान के बाद से ही एक बार फिर से PM मोदी की जाति पर चर्चा शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… मोदी बोले- कांग्रेस हिंदुओं को जाति में बांटती है:मुस्लिमों की बात आने पर इनके नेताओं के मुंह पर ताला लग जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने की राजनीति करती है। पूरी खबर पढ़ें..