हरियाणा के 10 नगर निगमों में से मेयर चुनाव के लिए 7 में कांग्रेस और BJP का मुकाबला फाइनल हो गया है। जबकि, 3 पर एक-एक कैंडिडेट मैदान में है और विरोधी का इंतजार है। भाजपा अब तक 9 निगमों में मेयर कैंडिडेट उतार चुकी है। वहीं, कांग्रेस ने 8 निगमों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस बार कांग्रेस ने 2024 के विधानसभा चुनाव में की गलती नहीं दोहराई है। कांग्रेस ने पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा को फ्रीहैंड देने के बजाय सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के करीबियों को भी मेयर टिकट दी है। हालांकि, हुड्डा ग्रुप के 5 लोगों को टिकट देकर नाराज भी नहीं किया। भाजपा में सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और CM नायब सैनी की चली है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर की पसंद का भी ख्याल रखा गया है। BJP ने 6, कांग्रेस ने 3 ही महिलाओं पर भरोसा जताया
भाजपा ने अभी तक 9 निगमों में मेयर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें 6 महिलाओं को टिकट दी गई है, जिसमें गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा, पानीपत से कोमल सैनी, करनाल से रेणू बाला, फरीदाबाद से प्रवीन जोशी, अंबाला से सैलजा सचदेवा और यमुनानगर से सुमन बहमनी को टिकट दी है। वहीं, कांग्रेस ने 7 मेयर उम्मीदवारों में सिर्फ 3 महिलाओं को ही टिकट दी है। इनमें गुरुग्राम से सीमा पाहुजा, अंबाला से अमीषा चावला और यमुनानगर से किरणा देवी शामिल हैं। 3 नगर निगमों में भाजपा का अपने ही बागियों से मुकाबला
कांग्रेस ने 2 नगर निगमों में भाजपा के बागियों को टिकट दी है। इनमें रोहतक से सूरजमल किलोई शामिल हैं, जिन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में कलानौर से टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ दी थी। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि से होगा। जो खुद 3 बार कलानौर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, करनाल में कांग्रेस ने मनोज वधवा को टिकट दी है। वधवा ने 2014 में मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, बाद में वह भाजपा में आ गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में चले गए। अब उनका मुकाबला यहां से भाजपा की 2 बार की मेयर रेणुबाला से होगा। इनके अलावा गुरुग्राम से सीमा पाहुजा भी पहले भाजपा में रहीं। वह 2024 में गुरुग्राम सीट से विधानसभा का टिकट मांग रहीं थी, लेकिन भाजपा ने मुकेश शर्मा को टिकट दे दी। इसके बाद सीमा पाहुजा कांग्रेस में चली गईं। अब उन्हें पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा से करीबी की वजह से टिकट मिला है। उनका मुकाबला भाजपा की राजरानी मल्होत्रा से होगा। 3 पंजाबी वर्सेज वैश्य और 2 में पंजाबी वर्सेज पंजाबी का मुकाबला
भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक जिन निगमों में मेयर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, उनमें सबसे ज्यादा 3 निगमों में पंजाबी वर्सेज वैश्य का मुकाबला है। हिसार में भाजपा ने पंजाबी समुदाय से प्रवीन पोपली तो कांग्रेस ने वैश्य समाज से कृष्ण सिंगला को उम्मीदवार बनाया है। करनाल में भाजपा ने वैश्य समुदाय से रेणु बाला को तो कांग्रेस ने पंजाबी मनोज वधवा को टिकट दी है। सोनीपत में कांग्रेस ने पंजाबी कमल दीवान और भाजपा ने वैश्य समुदाय से राजीव जैन को टिकट दी है। वहीं, 2 निगम ऐसे हैं, जहां दोनों पार्टियों ने पंजाबी उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें गुरुग्राम में भाजपा ने राजरानी मल्होत्रा और कांग्रेस ने सीमा पाहुजा को टिकट दी है। अंबाला में भाजपा ने सैलजा सचदेवा तो कांग्रेस ने अमीषा चावला को टिकट दी है। रोहतक और यमुनानगर में मेयर की सीट रिजर्व होने की वजह से दोनों तरफ SC चेहरे हैं। रोहतक में भाजपा ने राम अवतार वाल्मीकि और कांग्रेस ने सूरजमल किलोई को टिकट दी। वहीं, यमुनानगर में भाजपा ने सुमन बहमनी और कांग्रेस ने किरणा देवी को उम्मीदवार बनाया है।