नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की रही, उन्होंने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की, लेकिन इससे 2 घंटे पहले ही ट्रम्प ने नई टैरिफ पॉलिसी पर दस्तखत किए। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. PM मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात, PM इलॉन मस्क, अमेरिकी NSA और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर से भी मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से द्विपक्षीय बातचीत की। इसके बाद दोनों लीडर्स ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। PM मोदी ने कहा- अमेरिका विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र है और भारत विशाल लोकतंत्र है, इसलिए हम दोनों का मिलने का मतलब 1+1 = 2 नहीं बल्कि 1 और 1= 11 होता है। ये ताकत विश्व के कल्याण में काम आएगी। ट्रम्प से सवाल पूछा गया कि अगर आप भारत के साथ व्यापार में सख्ती अपनाएंगे तो चीन को कैसे मात देंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा- हम किसी को भी मात दे सकते हैं, लेकिन हम किसी को मात देने के बारे में नहीं सोचते। हमने 4 साल बहुत अच्छा काम किया, लेकिन हमें एक डरावने एडमिनिस्ट्रेशन (बाइडेन सरकार) ने रोक दिया। भारत और अमेरिका के संबंध पहले की तुलना में और भी मजबूत होने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार देर रात नई टैरिफ पॉलिसी पर दस्तखत किए। उन्होंने भारत समेत सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया। रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश के सामान पर उतना ही टैरिफ लगाएगा। ट्रम्प ने कहा, ‘कुछ देश वास्तव में ज्यादा टैरिफ लगाते हैं, लेकिन भारत इस मामले में सबसे ऊपर है।’ भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ का क्या असर पड़ेगा: भारत अपना 17% से ज्यादा विदेशी व्यापार अमेरिका से करता है। अमेरिका भारत के एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स जैसे- फल और सब्जियों का सबसे बड़ा खरीदार है। 2024 में अमेरिका ने भारत से 18 मिलियन टन चावल भी इम्पोर्ट किया है। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया तो अमेरिकी बाजारों में भारतीय प्रोडक्ट्स महंगे बिकने लगेंगे। भारत, अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में शामिल है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया, 9 फरवरी को CM बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था
केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया है। यह फैसला मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के 4 दिन बाद लिया गया। सिंह ने 9 फरवरी को गवर्नर को इस्तीफा सौंपा था।फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पद से इस्तीफा दिया था। राज्य में मई 2023 से हिंसा जारी: मणिपुर में 3 मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इसके चलते बीरेन सिंह पर इस्तीफे का दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं। दिसंबर 2024 में बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और जनहानि को लेकर माफी मांगी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में पेश, इसके पन्ने 823 से घटाकर 622 किए
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल पेश किया। केंद्र सरकार का दावा है कि नया बिल, कानून को आसान और आम लोगों के समझने लायक बनाएगा। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा। यह 823 पन्नों वाले पुराने बिल से छोटा है, लेकिन इसमें धाराएं और शेड्यूल ज्यादा हैं। इसमें 23 चैप्टर और 536 धाराएं हैं, मौजूदा एक्ट में 298 धाराएं और 14 शेड्यूल हैं। नए IT एक्ट के अप्रैल 2026 में लागू होने की उम्मीद है। जानिए इसके 7 अहम प्रावधान… पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. वक्फ बिल की JPC रिपोर्ट पर संसद में हंगामा, खड़गे ने कहा- हमारी आपत्तियां डिलीट कीं
वक्फ संशोधन बिल पर JPC रिपोर्ट राज्यसभा और लोकसभा में पेश हुई, जिस पर विपक्ष ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि JPC रिपोर्ट में उनकी असहमतियों को डिलीट कर दिया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा- विपक्ष के सदस्य संसदीय कार्य प्रणाली के तहत जो कुछ भी जोड़ना चाहते हैं, वो जोड़ सकते हैं। उनकी पार्टी को इसमें कोई भी आपत्ति नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. राहुल-केजरीवाल से मिले आदित्य ठाकरे, बोले- इलेक्शन फेयर नहीं, हमें साथ रहना होगा शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली में राहुल गांधी और केजरीवाल से मुलाकात की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा- सभी विपक्षी सांसदों को सोचना चाहिए कि हमारा अगला कदम क्या होगा, क्योंकि हमारे लोकतंत्र में इलेक्शन अब फेयर और निष्पक्ष नहीं रह गए हैं। भाजपा का यही सपना है कि हर रीजनल पार्टी को तोड़ा जाए, जैसे वह देश की डेमोक्रेसी को तोड़ रही है। I.N.D.I.A. ब्लॉक की आखिरी मीटिंग पिछले साल हुई थी: I.N.D.I.A. ब्लॉक बनने के बाद इसकी 6 बैठकें हुई हैं। पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसे नीतीश कुमार ने बुलाया था। बाद में नीतीश I.N.D.I.A. ब्लॉक छोड़कर NDA में शामिल हो गए। आखिरी बैठक 1 जून 2024 को हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव में 295 सीटें जीतने का दावा किया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. रजत पाटीदार RCB के कप्तान बने: कोहली बोले- आप इसके हकदार; 2021 से टीम के साथ
रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए कप्तान बनाए गए हैं। इससे पहले विराट कोहली को कप्तान बनाए जाने की अटकलें थी। फ्रेंचाइजी ने कोहली का एक वीडियो शेयर किया, इसमें उन्होंने पाटीदार को कप्तान बनाए जाने पर बधाई दी। 31 साल के पाटीदार फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे। डु प्लेसिस ने 2022 से 2024 के सीजन में RCB की कप्तानी की थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। पाटीदार ने MP को SMAT के फाइनल में पहुंचाया: रजत 2021 से RCB के साथ हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन-2024 से पहले रिटेन किया था। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश के कप्तान रहे हैं। रजत ने 81 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके। मप्र की टीम मुंबई से 5 विकेट से हार गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. पूर्व CJI चंद्रचूड़ बोले- आर्टिकल 370 को खत्म होना ही था, राम मंदिर फैसले पर भी बात रखी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने इस बात से इनकार किया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर फैसले से पहले उन्होंने भगवान को याद कर समाधान के लिए प्रार्थना की थी। जस्टिस चंद्रचूड़ (रिटायर्ड) ने कहा कि ये बातें सोशल मीडिया की उपज हैं। मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। चंद्रचूड़ ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर कहा- अनुच्छेद 370 संविधान बनने के साथ ही शामिल किया गया था और ट्रांजिशन प्रोविजंस शीर्षक अध्याय का हिस्सा था, बाद में इसका नाम बदलकर टेंपरेरी ट्रांजिशनल प्रोविजंस कर दिया गया। संविधान बना तो यह माना गया कि ये प्रावधान धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… श्रीलंका सरकार का दावा- बंदर की वजह से देश में बिजली गुल
श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कुमारा जयकोडी ने दावा किया है कि एक बंदर ने ग्रिड ट्रांसफॉर्मर से छेड़छाड़ की, जिससे पूरे श्रीलंका में बिजली गुल हो गई। देश में रविवार से ही बिजली गुल है। इंजीनियर्स की कोशिश से कुछ इलाकों में बिजली बहाल हुई, लेकिन 20 से 30 लाख घर बिजली संकट की चपेट में हैं। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… मेष राशि के लोगों को खुश खबरी मिल सकती है। वृष राशि वालों की प्रॉपर्टी की समस्या हल हो सकती है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…