जम्मू-कश्मीर में कोल्ड वेव चल रही है। बुधवार को राज्य के कई इलाकों का पारा शून्य से नीचे रहा। इनमें सोनमर्ग -11.0°C, पहलगाम -3.1°C, गुलमर्ग 7.0°C, द्रास -17.5°C, कारगिल -7.3°C और लेह -6.1°C रहा। पहाड़ी इलाकों में ठंड की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई। मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में फिर से गिरावट आई है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 11 शहरों में पारा 30 डिग्री से नीचे आ गया। ग्वालियर में 3.7 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में पिछले 2-3 दिन से कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है। बुधवार दिन में सबसे ज्यादा तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे जिलों में 16 से 18 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई है। बुधवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। राज्यों के मौसम का हाल…. मध्य प्रदेश : 3.7 डिग्री तक लुढ़का दिन का तापमान, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 11 शहरों में 30° से नीचे आया पारा मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में फिर से गिरावट आई है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 11 शहरों में पारा 30 डिग्री से नीचे आ गया। ग्वालियर में 3.7 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : राज्य में समय से पहले गर्मी, फसलों का ग्रोथ रुकेगा: गेहूं-चने के समय से पहले पकने का खतरा राजस्थान में दिन का तापमान औसत से ज्यादा होने से गर्मी के आगमन का एहसास होने लगा है। मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम का मिजाज यही रहा तो रबी (गेहूं, चना, जौ और सरसों) फसलों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: तापमान में आया उछाल, 16 से 18 तक बारिश-बर्फबारी के आसार, विंटर सीजन में नॉर्मल से 75% कम बारिश हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो 16 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में 18 फरवरी तक हल्की बारिश बर्फबारी के आसार बन रहे है। इस दौरान निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम शुष्क रहेगा: तापमान 1.8 डिग्री तक गिरा पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में तापमान गिरा है। औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों से होते हुए अब चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अब जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में स्थित है। पढ़ें पूरी खबर…