RSS चीफ मोहन भागवत ने गुरुवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि अंग्रेजों ने सच को छिपाया और हमारे दिमाग में कई झूठ भरे। उन्होंने कहा था कि भारत में जो लोग दिखते हैं, वे बाहर से आए हैं। अंग्रेजों ने झूठ फैलाया था कि बाहर से आए लोगों को द्रविढ़ों ने जंगल में खदेड़ा। फिर आर्य लोग आए, जिन्होंने द्रविड़ों से लड़ाई की और द्रविड़ों को पीछे की ओर खदेड़ दिया। यह अंग्रेजों का फैलाया हुआ झूठ है। भागवत सोमलवार एजुकेशन सोसाइटी के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर 21वीं सदी में शिक्षकों की भूमिका पर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा- अंग्रेज कहते हैं कि कोई बाहर से आया, यहां के लोगों को मारा-पीटा और खुद राजा बन गया। उनके मुताबिक, राज करना इस देश के लोगों के खून में नहीं है। भागवत ने कहा कि अंग्रेज ऐसे थे, जैसे कोई धर्मशाला में रहने आए हो। इस थ्योरी को पूरी दुनिया ने नकार दिया है। अब इस पर कोई यकीन नहीं करता है, लेकिन हमारे देश के लोगों से यह बात निकल नहीं रही है। भागवत बोले- ब्रिटिश शासक भारत की विरासत को भुला देना चाहते थे… 7 पॉइंट मंदिर-मस्जिद विवाद- RSS प्रमुख और उसके मुखपत्र की राय अलग
RSS के अंग्रेजी मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने हालिया मंदिर-मस्जिद विवादों पर RSS प्रमुख मोहन भागवत से अलग राय रखी है। पत्रिका ने अपने ताजा अंक में इसे ऐतिहासिक सच जानने और सभ्यतागत न्याय की लड़ाई कहा है। मोहन भागवत ने 19 दिसंबर को पुणे में कहा था कि राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को लगता है कि वे नई जगहों पर इस तरह के मुद्दे उठाकर हिंदुओं के नेता बन सकते हैं। हर दिन एक नया मामला उठाया जा रहा है। इसकी इजाजत कैसे दी जा सकती है? भारत को दिखाने की जरूरत है कि हम एक साथ रह सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… पिछले 11 दिनों में भागवत के 3 बड़े बयान 22 दिसंबर: धर्म का अधूरा ज्ञान अधर्म करवाता है, गलत समझ के कारण अत्याचार हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि धर्म को समझना बहुत कठिन है। धर्म के नाम पर होने वाले सभी उत्पीड़न और अत्याचार गलतफहमी और धर्म की समझ की कमी के कारण हुए। धर्म महत्वपूर्ण है, इसकी सही शिक्षा दी जानी चाहिए। धर्म का अनुचित और अधूरा ज्ञान अधर्म की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म सत्य का आधार है, इसलिए धर्म की रक्षा जरूरी है। संप्रदाय कभी लड़ना नहीं सिखाता, वह समाज को जोड़ता है। पूरी खबर पढ़ें… 19 दिसंबर : पुणे में कहा- देश संविधान के अनुसार चलता है भागवत ने कहा था- बाहर से आए कुछ समूह अपने साथ कट्टरता लेकर आए। वे चाहते हैं कि उनका पुराना शासन वापस आए, लेकिन अब देश संविधान के अनुसार चलता है। इस व्यवस्था में लोग अपने प्रतिनिधि चुनते हैं, जो सरकार चलाते हैं। इसी दिन राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि मंदिर निर्माण के बाद कुछ लोगों लगता हैं कि वे ऐसे मुद्दे उठाकर हिंदुओं के नेता बन जाएंगे। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत को यह दिखाने की जरूरत है कि हम एक साथ रह सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 16 दिसंबर : अहंकार दूर रखें, नहीं तो गड्ढे में गिरेंगे व्यक्ति को अहंकार से दूर रहना चाहिए नहीं तो वह गड्ढे में गिर सकता है। देश के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को मजबूत बनाना जरूरी है। हर व्यक्ति में एक सर्वशक्तिमान ईश्वर होता है, जो समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है, लेकिन अहंकार भी होता है। राष्ट्र की प्रगति केवल सेवा तक सीमित नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… ————————————————— धार्मिक विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम… भजन पर हंगामा, गायिका को माफी मांगनी पड़ी बिहार के पटना में 26 दिसंबर को अटल जयंती समारोह में महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राज राम…को लेकर हंगामा हो गया। भजन गायिका देवी को माफी मांगनी पड़ी। जय श्रीराम के नारे लगाने पड़े, तब जाकर मामला शांत हुआ और कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ें…