भारत में बिना वीजा-पासपोर्ट एंट्री पर केंद्र सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। अगर कोई विदेशी नागरिक वैध पासपोर्ट या वीजा के बिना भारत में प्रवेश करता है तो उसे पांच साल तक जेल और 5 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। अगर कोई विदेशी फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ भारत में प्रवेश करता है तो उसे यहां से निकाला जा सकता है। इसके अलावा 2 साल की जेल हो सकती है, जिसे 7 साल तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, 1 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इन चार नियमों को क्लब करके एक बनाया जाएगा यह नियम इमिग्रेशन और फॉरेनर एक्ट, 2025 के तहत है, जिसे सरकार संसद के बजट सत्र में पेश करेंगी। इसका मकसद इमिग्रेशन और फॉरेनर से संबंधित सब्जेक्ट पर बने चार अलग नियम को एक करना है। नए नियम लागू होने के बाद फॉरेनर्स एक्ट 1946, पासपोर्ट एक्ट 1920, फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन एक्ट 1939 और इमिग्रेशन (करियर लायबिलिटी एक्ट) 2000 में बदलाव कर एक व्यापक कानून बनाया जाएगा। फिलहाल अवैध एंट्री पर 5 साल की सजा और जुर्माना फिलहाल अवैध पासपोर्ट या वीजा के साथ यात्रा करने वाले विदेशियों को 5 साल की जेल और जुर्माना लगाया जाता है। फर्जी पासपोर्ट के साथ एंट्री करने वालों के लिए अधिकतम 8 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। नए बिल को चार पॉइंट्स में समझें ——————————— भारतीय वीजा-पासपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पासपोर्ट रैंकिंग- भारत 2 पायदान बढ़कर 82वें स्थान पर:सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर; PAK के पास चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। पासपोर्ट रैंकिंग जारी करने वाले ऑर्गेनाइजेशन हेनली एंड पार्टनर्स की तरफ से जुलाई 2024 में दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की गई थी। इस लिस्ट में भारत को 82वां स्थान मिला था। बीते साल जनवरी में जारी हुए इंडेक्स के मुकाबले भारत की रैंकिंग में 3 पायदान का इजाफा हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें…