देश के अधिकतर राज्यों में क्लाइमेंट चेंज के चलते सर्दी का असर कम होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी बढ़ जाएगी। राजस्थान में भी दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो यहां के औसत तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया। अगले 4-5 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मध्य प्रदेश में भी दिन में तापमान बढ़ने लगा है। उधर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कोहरा रहेगा। हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में शीतलहर भी जारी रहेगी। पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने के कारण 12 फरवरी के बीच पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। साथ ही दिल्ली में 12 से 14 फरवरी के बीच एक बार फिर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। राज्यों में मौसम का हाल… MP में दो रातों से पारा 5° से नीचे: ग्वालियर-शहडोल संभाग में ज्यादा सर्दी; अगले 3 दिन मिलेगी राहत मध्यप्रदेश में पिछली 2 रातों से पारा 5 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक सर्दी से राहत मिलेगी। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इससे पहले रविवार को सूरज के तेवर तीखे रहे। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में सुबह-शाम सर्दी, दिन में गर्मी: अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा राजस्थान के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव होना शुरू हो गया। दिन में गर्मी बढ़ने लगी है, जबकि सुबह-शाम अब भी सर्दी बरकरार है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं कई शहरों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 4-5 दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में आज और कल बारिश-बर्फबारी: 48 घंटे एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार है। प्रदेश के 7 जिलों में आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर नजर आएगा। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, चंबा और कांगड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…