देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर तापमान माइनस में हैं। जम्मू-कश्मीर को बर्फबारी के कारण लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर पारा -25ºC है। गुरुवार रात श्रीनगर में टेंपरेचर -7.3ºC, पहलगाम में -8.0ºC और कोनीबल गांव में -9.5ºC रहा। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शाम की 5 उड़ाने रद्द की हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक और भी फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। यात्रियों से लगातार अपडेट रहने का कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर तेज बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। स्नोफॉल को लेकर सीजन का पहला ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। शुक्रवार रात और शनिवार को 7 जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट है। 4 शहरों में पारा माइनस में है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई, जो रुक-रुक कर जारी है। दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, शनिवार-रविवार को बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम की 6 तस्वीरें… हिमाचल में 2 हाइवे समेत 24 सड़कों बंद हिमाचल में 2 हाइवे समेत 24 सड़कों पर लगातार तीसरे दिन बसों की आवाजाही बंद है। नेशनल हाइवे 305 पर भी करीब 1 फुट बर्फ है। प्रशासन बर्फ हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है। उत्तराखंड में भी जोशीमठ और पिथौरागढ़ में बर्फबारी के कारण नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे बंद है। देहरादून में भी त्यूनी-चक्रता-मसूरी नेशनल हाईवे के 30 किलोमीटर स्ट्रेच का हाईवे बर्फबारी के कारण बंद है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां अगले 2-3 दिन बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। इसका एक नजारा जम्मू-कश्मीर के सोपोर में दिखाई दिया। हरितारा इलाके में बना एक तालाब पूरी तरह जम गया। बच्चों ने इस जमे हुए तालाब पर ही क्रिकेट खेला। 8 राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में तेज बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 3 दिन तक यही दौर रहेगा। दक्षिण के राज्यों में फिलहाल सर्दी का असर कम है। अगले 2 दिन का मौसम… 28 दिसंबर: 2 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट 29 दिसंबर: MP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान : 13 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, पारा गिरेगा शुक्रवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कई जगह ओले गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज, जबकि 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले तीन दिन घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर के लिए 13 जिलाें में भी ओले-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 28 दिसंबर को जयपुर सहित 23 जिलों में बरसात की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश : 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट 4-5 दिन तक बादल, कोहरा, तेज हवा और मावठा के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। दो तरफ से से नमी आ रही है। इसी वजह से बारिश, कोहरा जैसा मौसम बना हुआ है। नर्मदापुरम्, रायसेन, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, बैतूल और हरदा में ऑरेंज अलर्ट है। इसके चलते इन जिलों में बारिश-घना कोहरा छा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा : प्रदेश में बारिश और ओले का अलर्ट, अगले 2 दिन ठंड बढ़ेगी पानीपत और सोनीपत समेत कई जगह सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 6 जिलों में यलो अलर्ट है। कुछ एक स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। 12 जिलों में हैवी रेन की संभावना है। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बारिश के कारण ठंड बढ़ेगी, लेकिन कोहरे से राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर…