बनी के जंगलों में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला! कंपार्टमेंट नंबर 9 और 13 में देवदार के पेड़ों की कटाई को लेकर उठे सवाल!

0
WhatsApp Image 2026-11-21 at 2.18.56 PM
Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

बनी के जंगलों में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का आरोप! कंपार्टमेंट 9 और 13 में देवदार के पेड़ों की कटाई, वन विभाग की कार्रवाई जारी

कठुआ जिले के बनी क्षेत्र की पंचायत Sandroon के कंपार्टमेंट नंबर 9 और कंपार्टमेंट नंबर 13 में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है।

आरोप है कि मकान निर्माण के लिए Spruce यानी टॉस के पेड़ों की अनुमति लेने की आड़ में देवदार और फर के पेड़ों को भी काटा गया।

जानकारी के अनुसार, पेड़ों की कटाई से संबंधित सैंक्शन DFO बसोहली की ओर से दी जाती है, जबकि परमिट जारी करने की प्रक्रिया रेंज ऑफिसर बनी के स्तर पर होती है।

शिकायत मिलने के बाद 19 तारीख को मामला सामने आया और 20 तारीख को Forest Protection Force की टीम मौके पर पहुंची। मौके से काटे गए पेड़ों की लकड़ी जब्त की गई और कार्रवाई जारी बताई जा रही है।

जब Alert India News ने DFO बसोहली से बात की, तो उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से Spruce (टॉस) और Fir के पेड़ों की अनुमति दी जाती है।

वहीं, रेंज ऑफिसर बनी के अनुसार, कंपार्टमेंट नंबर 9 में Spruce के पेड़ों की सैंक्शन थी, लेकिन उसके साथ देवदार और फर के पेड़ भी काटे गए, जिन्हें जब्त कर केस दर्ज किया गया है।

लेकिन सवाल यहां कई खड़े होते हैं—

जब पेड़ों की कटाई की अनुमति दी जाती है, तो क्या विभाग का कोई अधिकारी मौके पर मौजूद रहता है?

क्या सैंक्शन किए गए पेड़ों की कटाई विभागीय अधिकारियों की निगरानी में होती है, या फिर परमिट धारक अपनी मर्जी से पेड़ों की कटाई करता है?

अगर Spruce के पेड़ों की अनुमति थी, तो देवदार और अन्य पेड़ों की कटाई कैसे हुई?

क्या परमिट की शर्तों का उल्लंघन हुआ? और जंगलों की सुरक्षा एवं निगरानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

Forest Department और Forest Protection Force की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

सवाल यहां खड़ा होता है कि जब किसी सेक्शन में पेड़ों की कटाई की जाती है, तो क्या उस समय संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौके पर मौजूद होता है या नहीं?

क्या पेड़ों की कटाई विभागीय अधिकारियों की निगरानी में होती है? क्या कटाई से पहले और कटाई के दौरान विभाग की ओर से कोई जांच या निरीक्षण किया जाता है?

या फिर जिन लोगों को पेड़ काटने की अनुमति दी गई है, वे अपनी मर्जी से ही पेड़ों की कटाई कर रहे हैं?

अगर विभाग की अनुमति से पेड़ काटे जा रहे हैं, तो विभाग के अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी और निगरानी क्यों सुनिश्चित नहीं की जाती?

यह केवल पेड़ों की कटाई का मामला नहीं, बल्कि विभागीय जिम्मेदारी और जवाबदेही का भी सवाल है।

अब संबंधित विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि कटाई किसकी अनुमति से हुई, किसकी निगरानी में हुई और क्या निर्धारित नियमों का पालन किया गया?

क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ कटने का नहीं, सवाल यह है कि आखिर विभाग अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है या नहीं?

बनी के जंगलों से जुड़े इस मामले की हर अपडेट के लिए बने रहिए Alert India News के साथ।


Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed