ACB की रेड के बाद कठुआ RTO कार्यालय की जांच पर उठे सवाल, दो सप्ताह बाद भी कार्रवाई का इंतजार

0
vvvvvvvvvvvv
Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

रिकॉर्ड तलब करने के बाद जांच की रफ्तार धीमी? आम जनता की निगाहें अब एंटी करप्शन ब्यूरो की अगली कार्रवाई पर टिकीं

कठुआ: कठुआ के लखनपुर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की औचक रेड के करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद जांच और उसके बाद होने वाली कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, एसीबी की टीमों ने कठुआ, जम्मू और उधमपुर में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद संबंधित विभागीय टीमों ने कठुआ और जम्मू से रिकॉर्ड भी तलब किया था, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, नवंबर माह में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अचानक कई स्थानों पर दबिश दी थी। इसी कड़ी में कठुआ के लखनपुर स्थित आरटीओ कार्यालय में भी टीम पहुंची थी। जिस समय एसीबी की टीम ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, उस दौरान वहां ड्राइविंग ट्रायल की प्रक्रिया चल रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की और आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे। इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में काफी हलचल देखने को मिली थी।

एसीबी की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया था और उम्मीद जताई थी कि जांच के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब करीब दो सप्ताह गुजरने के बाद भी जांच की मौजूदा स्थिति और आगे की कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से लोगों में चर्चा तेज हो गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एसीबी द्वारा तलब किए गए रिकॉर्ड की जांच किस स्तर तक पहुंची है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी? फिलहाल मामले की वास्तविक स्थिति विभागीय जांच और एसीबी की आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *