कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति से 5 लाख रुपए मांगने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों खुद को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस का अधिकारी बता रहे थे। पूर्व बर्धमान जिले के कलना निवासी व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी कि तीन लोगों ने कई सरकारी सुविधाएं दिलवाने के नाम पर पैसे मांगे थे। तीनों अपनी प्रोफाइल पिक्चर में बनर्जी की फोटो लगा रखी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को एमएलए हॉस्टल से गिरफ्तार किया। आज की बाकी बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में एक और सरपंच पर हमला, 4 लोगों ने कार पर अंडे और पेट्रोल से भरा कंडोम फेंका महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में 4 लोगों ने एक सरपंच पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात मेसाई जवालगा के सरपंच नामदेव निकम अपनी कार में बारुल से लौट रहे थे। तभी तुलजापुर के पास 2 बाइक पर सवार 4 लोग आए। उन्होंने कार की विंडो पर अंडे फेंके और पत्थर से हमला कर विंडो तोड़ दी। इसके बाद कार के अंदर पेट्रोल से भरा कंडोम फेंका। हमले में सरपंच समेत एक व्यक्ति घायल हो गया। दरअसल, 9 दिसंबर को भी मासाजोंग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की मौत, 95 फीसदी झुलस चुका था संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र की गुरुवार रात मौत हो गई। 25 दिसंबर को उसने संसद भवन के पास रेलवे भवन के सामने खुद को आग लगा ली थी। वह 95 फीसदी तक झुलस चुका था। उसका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। यहां 2 दिन से उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। डल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत पर सुप्रीम कोर्ट बोला- किसी की जान दांव पर है, किसान आंदोलन को गंभीरता से लें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा कि किसी की जान दांव पर है, इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अगर कानून व्यवस्था गड़बड़ाई तो आपको ही निपटना होगा। डल्लेवाल को मेडिकल सहायता दी जानी चाहिए। केंद्र ने स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटने का कार्यक्रम रद्द किया, पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के कारण फैसला पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण केंद्र सरकार ने शुक्रवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। PM नरेंद्र मोदी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 राज्यों के 50 हजार गांवों में 58 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटने का कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। शुक्रवार सुबह हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात BSF के हेड कॉन्स्टेबल ने सुसाइड किया, सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF के हेड कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक कृष्ण कुमार (44) होशियारपुर (पंजाब) के निवासी थे। 173वीं बटालियन के कृष्ण कुमार शाहगढ़ एरिया में भानु सीमा चौकी पर पोस्टेड थे। वे 24 साल से BSF में थे। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को रामगढ़ हॉस्पिटल में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल से घर पहुंचे, सर्दी-जुकाम की शिकायत के बाद 14 दिन से भर्ती थे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 14 दिन बाद हॉस्पिटल से घर आ गए हैं। वे अपोलो अस्पताल में 12 दिसंबर से एडमिट थे। लालकृष्ण आडवाणी का इलाज डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हो रहा था। परिवार के मुताबिक 97 साल के आडवाणी को सर्दी-खांसी की परेशानी हुई थी, जो पॉल्यूशन के चलते और बढ़ गई। इजराइल के अटॉर्नी जनरल ने PM नेतन्याहू की पत्नी के खिलाफ जांच के आदेश दिए इजराइल के अटॉर्नी जनरल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दिया है। उन पर इजराइली नेता के भ्रष्टाचार के मुकदमे में राजनीतिक विरोधियों और गवाहों को परेशान करने का संदेह है। इजराइली न्याय मंत्रालय ने गुरुवार देर रात यह घोषणा की। इसमें कहा गया कि जांच सारा नेतन्याहू के बारे में हाल ही में UVDA जांच कार्यक्रम की रिपोर्ट के निष्कर्षों पर केंद्रित होगी।