हरियाणा में देर रात मौसम ने करवट ली। हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, पानीपत और सोनीपत में बारिश हो रही है। कई जगह तो तड़के 3 बजे बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के साथ शीतलहर चल रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ एक स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। 12 जिलों में हैवी रेन की संभावना है। इन जिलों में अन्य जिलों की अपेक्षा 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जिन जिलों में हैवी रेन की संभावना जताई है उनमें सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं। हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं
हरियाणा में दिन के मुकाबले रात के तापमान में कमी देखने को मिली है। बुधवार की रात में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की औसत कमी आई। हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पलवल को छोड़कर अन्य सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। पलवल का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ बोले- 2 दिन मौसम में दिखेगा बदलाव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव रहेगा। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल
इधर, हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। ये छुट्टियों 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी, जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।