पंजाब के मानसा में रविवार देर रात को दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी प्रगट सिंह के घर पर 2 बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने 2 गोलियां चलाईं। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। उनके आने और जाने की घटना पड़ोसी के घर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। हालांकि, रात और कोहरे के कारण हमलावरों के चेहरे नजर नहीं आए। वहीं, पुलिस को प्रगट सिंह के घर के गेट पर गोली का एक निशान भी मिला है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मालूम हुआ है कि प्रगट सिंह को फिरौती के लिए फोन आ रहे थे। उनसे 30 लाख रुपए की फिरौती मांग गई। मांग पूरी न होने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी। यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप के नाम पर मांगी गई। 10 दिन पहले मिली धमकी
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, प्रगट सिंह को करीब 10 दिन पहले यूनाइटेड किंगडम (UK) के नंबर से एक मैसेज आया। उसमें लिखा था- दोबारा मत कहना कि मैंने तुम्हें नहीं बताया। अब मैं तुम्हें बता रहा हूं कि लोहा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा। सावधान रहो। जल्दी से एक गनमैन ले आओ। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप। अगर तुम अपनी फॉर्च्यूनर 0093 को बुलेटप्रूफ करवा लो तो खुद को बचा सकते हो। यह मैसेज मिलने के बाद प्रगट सिंह को इसी नंबर से वॉट्सऐप पर कॉल भी आए, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद मैसेज में ही प्रगट सिंह से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। साथ में उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। देर रात आकर बदमाशों ने गोलियां चलाईं
वॉट्सऐप मैसेज और कॉल पर धमकी मिलने की जानकारी प्रगट सिंह ने पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस को इस मामले में अब तक कुछ नहीं मिला। इसके बाद रविवार देर रात को एक बाइक पर दो बदमाश प्रगट सिंह के घर के सामने आए। उस समय रात करीब 11 बजे का समय था। उनका मौके पर आना और जाना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है। इसमें दिख रहा है कि 2 युवक बाइक पर सवार हैं। रात है और रोशनी भी तेज नहीं है। साथ ही हल्की धुंध भी है, इसलिए बदमाशों का चेहरा नहीं दिख रहा। वे एक बार घर के आगे से बाइक लेकर गुजर जाते हैं। फिर कुछ ही देर में लौटते हैं और प्रगट सिंह के घर पर फायरिंग करते हैं। CCTV में 2 गोलियां चलने की आवाज सुनाई देती है। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं प्रगट सिंह
मामला करीब 10 दिन से अंदर ही अंदर चल रहा था, लेकिन फायरिंग होने के बाद अब यह मामला सार्वजनिक हो गया है। पुलिस भी अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो गई है और आसपास के लोगों से हमलावरों को लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले में अपना बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि प्रगट सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के साथ उनके कुछ गानों में काम किया था। पेशे से वह ट्रांसपोर्टर हैं। 2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
बता दें कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी ब्लैक कलर की थार में सवार थे। तभी गैंगस्टर लॉरेंस के करीब गोल्डी बराड़ के गुर्गों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।