पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की किडनी 10 लाख रुपए में बेच दी। इसके बाद वह पूरे पैसे लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला ने बेटी की पढ़ाई के लिए पति से पैसे जुटाने को कहा। और उसे 10 लाख रुपए में किडनी बेचने पर मजबूर किया। पुलिस ने संकरैल निवासी पति की शिकायत पर जांच शुरू की है। पति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से किडनी बेचकर पैसे लाने का दबाव डाल रही थी। उसका कहना था कि इन पैसों से घर अच्छे से चलाएगी और 12 वर्षीय बेटी का अच्छे स्कूल में एडमिशन कराएगी। इसके बाद वह किडनी बेचने के लिए राजी हुआ और एक खरीदार के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया। पिछले महीने हुई सर्जरी के बाद पति पैसे घर ले आया। उसकी पत्नी ने जल्दी ठीक होने के लिए उस से आराम करने और बाहर न निकलने के लिए कहा। बैरकपुर में दूसरे आदमी के साथ मिली महिला
इसके बाद परिजनों ने दोस्तों और परिचितों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। महिला हावड़ा से दूर कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में एक घर में मिली। इस घर में वह आदमी भी रह रहा था, जिसके साथ वह कथित तौर पर भाग गई थी। महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी से फेसबुक पर मिली थी। दोनों कथित तौर पर पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। पति पर फिजिकली और मेंटली टॉर्चर करने का आरोप
पुलिस ने बताया कि जब उसका पति, सास और बेटी बैरकपुर में उस आदमी के घर गए तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया। उसके प्रेमी ने उनसे कहा कि वह अपने ससुराल वालों पर शादी होने के बाद 16 सालों तक फिजिकली और मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए तलाक देगी। पीड़ित पति ने इस बात से इनकार किया कि उसकी पत्नी संकरैल स्थित ससुराल वालों के घर से भी कैश लेकर गई है। पुलिस ने कहा कि वे पहले महिला के प्रेमी और पति के परिवार के बीच हुई बातचीत का वीडियो देखेगी। कोई भी कार्रवाई करने से पहले महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की जाएगी। ————————– क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में अतुल सुभाष जैसा एक और केस:पत्नी पर टॉर्चर का आरोप लगाकर युवक ने सुसाइड किया कर्नाटक के हुबली में बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के जैसा सुसाइड का मामला सामने आया। हुबली के चामुंडेश्वरी नगर में रहने वाले 40 साल के पेटारू गोलापल्ली ने 26 जनवरी को सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में उसने पत्नी पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र में लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, पहचान बदलकर किराए पर रूम लिया था महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक युवक ने बीते साल 30 मार्च को अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया था। युवक और युवती इसी क्षेत्र के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…