कोलकाता से जयपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान एक पैसेंजर ने एयरक्राफ्ट का इमरजेंसी फ्लैप स्विच खोल दिया। इस हरकत के चलते फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी अलार्म बजने लगा और पायलट के कॉकपिट में इमरजेंसी से जुड़ा अलर्ट मैसेज पहुंच गया। हालांकि, क्रू की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। फ्लाइट जैसे ही जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई, वहां पहले से अलर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया। जांच के बाद यात्री को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोलकाता से जयपुर के लिए भरी थी उड़ान
दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-114 बीती रात को कोलकाता से उड़ान भरकर जयपुर के लिए आ रही थी। उड़ान के दौरान चेतन नाम के पैसेंजर ने बिना किसी कारण के एयरक्राफ्ट का फ्लैप स्विच खोल दिया। जैसे ही स्विच खुला, एयरक्राफ्ट के भीतर तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलार्म बज उठा, जिससे फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। पायलट ने फ्लाइट को सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया
अलार्म बजते ही पायलट और केबिन क्रू पूरी तरह सतर्क हो गए। पायलट को कॉकपिट में इमरजेंसी अलर्ट मिला, जिसके बाद स्थिति की जांच की गई। हालांकि क्रू की सूझबूझ से हालात को नियंत्रित कर लिया गया और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। फ्लाइट शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 11 मिनट पर जैसे ही जयपुर एयरपोर्ट पहुंची, पहले से अलर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने चेतन को हिरासत में ले लिया। जांच के बाद यात्री को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पैसेंजर से पूछताछ में जुटी पुलिस
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, पैसेंजर की इस लापरवाही से फ्लाइट की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। फिलहाल पुलिस पैसेंजर से पूछताछ कर रही है कि उसने फ्लैप स्विच क्यों खोला और उसके पीछे क्या मंशा थी। बता दें, कि उड़ान के दौरान इस तरह की हरकतें गंभीर सुरक्षा उल्लंघन की श्रेणी में आती है। इसके लिए कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइंस की सुरक्षा प्रक्रियाओं को लेकर एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ——————————- ये खबरें भी पढ़िए जयपुर-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट का फ्यूल लीक हुआ:रनवे पर जाते वक्त पायलट को खराबी का सिग्नल मिला, यात्रियों को दूसरे प्लेन से भेजा गया जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-622 में फ्यूल लीकेज की वजह से टेकऑफ रोक दिया गया। यह फ्लाइट शाम 7:55 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी और एयरक्राफ्ट रनवे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान तकनीकी सिस्टम में खराबी का अलर्ट मिला। (पूरी खबर पढ़ें) मुंबई-जयपुर फ्लाइट के लैंडिंग गियर में खराबी,फुल इमरजेंसी लैंडिंग:हाइड्रोलिक सिस्टम में लीकेज होने लगा, 189 यात्री सवार थे जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG-649 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने ATC को इसकी सूचना देकर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान में 189 पैसेंजर्स सवार थे। (पूरी खबर पढ़ें)