मधेपुरा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह 4 बजे NH-106 के पास बिजली ऑफिस के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने कार को रौंद दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 120Km/h थी, जिससे कार पर हाइवा चढ़ गया, उसमें सवार सभी 4 लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। चार मृतकों में तीन के सिर कुचला गए हैं। एक की आंखें बाहर निकल गई है। कार के अंदर खून ही खून है, जो गेट से भी बह कर नीचे आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लाश को खींच-खींचकर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें देखिए… 100 मीटर तक कार को घसीटा हादसे का CCTV सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार सीधे सामने से आ रही हाइवा से टकराती हुई दिख रही है। टक्कर के बाद हाइवा ने कार को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। स्थानीय लोगों ने बताया, हाइवा बाजार की तरफ से जा रहा था। जबकि कार सिंहेश्वर की तरफ से आ रही थी। कार करीब 120 की स्पीड में थी और अचानक मुड़ गई। इसी दौरान हाइवा कार सामने से टक्कर मार दी। रफ्तार ज्यादा होने के कारण ब्रेक लगाने के बाद भी गाड़ी घसीटा गई। वहीं सड़क किनारे कुछ लोगों की छोटी-छोटी झोपड़ियां थीं, जो टक्कर में टूट गईं। इस हादसे में एक झोपड़ी में 3 लोग सो रहे थे, जो बाल-बाल बचे, हालांकि एक को हल्की चोट आई है। दोस्त के बेटे को देखकर अस्पताल से लौट रहे थे मृतकों में मधेपुरा के ही रहने वाले सोनू कुमार, साहिल राज, साजन कुमार और रूपेश हैं। चारों दोस्त थे। इनमें सोनू को शुक्रवार रात 8 बजे बेटा हुआ है। उसकी पत्नी अभी निजी अस्पताल में भर्ती है। सोनू अपनी पत्नी और बच्चे को देखने अपने दोस्तों के साथ गया, लेकिन वापस लौटने के दौरान सभी हादसे के शिकार हो गए। 28 साल का साजन दो भाई में बड़ा था। ढाई साल पहले शादी हुई थी। एक साल का बेटा है। साजन की मेडिकल कॉलेज के पास लैब और दवा की दुकान है। कार के गेट से बह रहा था खून टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाईवा में ही चिपक गई, जिससे ड्राइवर कर रहे युवक का सिर बाहर की तरफ लटक गया। जबकि बगल में बैठा युवक उछल कर ड्राइविंग तक पहुंच गया। गाड़ी के अंदर खून ही खून नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे में आस-पास के झोपड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। ड्राइवर की तलाश जारी सदर थाना पुलिस ने हाइवा और कार को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की मुख्य वजह लग रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है। ———– इसे भी पढ़ें ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौत:बुआ के घर जा रहे थे दोनों, आकाश को एक महीने पहले हुई थी बेटी गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र में धरिक्षण गांव के रौता पुल के पास हुई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के में गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश कुशवाहा और उसी गांव के 17 वर्षीय पंकज पासवान के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें।