देशभर में मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। कुछ जगह 14 जनवरी को तो कुछ जगह 15 जनवरी को मनाई जाएगी। दरअसल, सूर्य आज दोपहर करीब 3.20 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से अगले दिन यानी 15 जनवरी को जो सूर्योदय होगा, उसमें सूर्य मकर राशि में रहेगा, इसलिए 15 तारीख को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। गंगा, नर्मदा, शिप्रा नदियों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। प्रयागराज संगम पर शाम 5 बजे तक 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। जयपुर, अहमदाबाद, भोपाल में लोगों ने पतंगे उड़ाईं। गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारणपुरा में परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। पेंच लड़ाते वक्त उनकी पतंग को दूसरे पतंगबाज ने काट दिया। मांझे से गुजरात में 2 यूपी और कर्नाटक में 1-1 की मौत वहीं, मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान हादसे भी सामने आए। गुजरात में गला कटने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, यूपी के जौनपुर में मांझे से गर्दन कटने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। एमपी के इंदौर और राजस्थान के बांसवाड़ा में दो बाइक सवारों की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। दोनों अस्पताल में एडमिट हैं। कर्नाटक में भी मांझे से गला कटने से एक 48 साल के बाइक सवार की मौत हो गई। देशभर में मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल सेलिब्रेशन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…