कैमूर में गुरुवार को कांग्रेस सांसद मनोज राम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सांसद का सिर फूट गया। सिर में गंभीर चोट की वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुदरा प्रखंड के नाथूपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के प्राइवेट स्कूल में कुछ विवाद चल रहा है। स्कूल संचालक सांसद मनोज राम के भाई हैं। जिनका गुरुवार को नाथूपुर गांव के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद को सुलझाने के लिए सांसद मनोज राम स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर स्कूल पहुंचे और पुलिस के सामने ही सांसद पर हमला कर दिया। सांसद को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने बताया कि ‘सांसद का इलाज सदर अस्पताल भभुआ में किया गया है। पटना रेफर कराया जा रहा है।’ सांसद पर हमले की तस्वीरें देखिए… स्कूल बस ड्राइवरों से हुआ था विवाद सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया कि ‘मैं सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल चलाता हूं। पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान जुलूस में शामिल लोग बदमाशी करने लगे। हमारी स्कूल बस के ड्राइवर को पीट दिया। सांसद आए तो किसी तरह समझाकर लोगों को यहां से भेज दिया। फिर बाद में 8 से 10 लोग लाठी-डंडे और भाला लेकर स्कूल के पास आए और मारपीट करने लगे। जब सांसद समझाने के लिए गए, तो हमला कर दिया। उनका सिर फट गया। हम लोग न्याय चाहते हैं।’ सूचना मिलते ही SP, मोहनिया DSP, मोहनिया SDM सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने बस में बैठे बच्चों को स्कूल भिजवाया है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि ‘भरीगांवा के लोगों से स्कूल को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच में विवाद बढ़ा और उन्होंने मारपीट की। सांसद सहित 6 लोग घायल हुए हैं। सांसद का इलाज चल रहा है। ————————————————————– ये खबर भी पढ़िए… JDU सांसद अजय मंडल ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:गालियां भी दीं, पुलिस तमाशा देखती रही; CM की यात्रा कवर करने पहुंचे थे भागलपुर में बुधवार को JDU सांसद अजय मंडल (46) ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान सांसद ने गालियां भी दीं। पत्रकार CM के दौरे को कवर करने के लिए खड़े थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट हुई। रिपोर्टर और कैमरा मैन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्रकार ने बताया कि ‘CM के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा था। हम इसे कवर कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी आई। उसके आगे सांसद लिखा था। गाड़ी में उस वक्त सांसद नहीं थे। सांसद एयरपोर्ट में तैयारियों का जायजा ले रहे थे। पूरी खबर पढ़िए