भोपाल स्थित सीएम हाउस में गुरुवार को पालतू कुत्ते ने दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें डॉग ट्रेनर रंजीत और कुक कृपाशंकर मिश्रा घायल हो गए। दोनों को तत्काल जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। सूत्रों के मुताबिक, डॉग ट्रेनर रंजीत रोजाना की तरह कुत्ते को संभाल रहे थे, इसी दौरान वह बेकाबू हो गया और उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे कुक कृपाशंकर मिश्रा पर भी कुत्ता झपट पड़ा। कुक के हाथ-पैर में 3-4 जगह गहरे जख्म आए हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देशभर में कुत्तों के हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त टिप्पणी कर चुका है। सिंघार बोले- जहर दे रहे हैं तो कुत्ते हमला करेंगे ही
सीएम हाउस में डॉग बाइट की इस घटना पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तंज कसा है। उन्होंने भोपाल में कहा- अब जो जहर दे रहे हैं, तो कुत्ते हमला करेंगे ही। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सुप्रीम कोर्ट बोला- कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ढाई घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने कुत्तों के बिहेवियर को लेकर चर्चा की। जस्टिस नाथ ने कहा कि कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं इसलिए काटते हैं। इस पर एक वकील (कुत्तों के फेवर वाले) ने इनकार किया। फिर जस्टिस ने जवाब दिया कि अपना सिर मत हिलाइए, ये बात मैं पर्सनल एक्सपीरियंस से बोल रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर… 40 लोगों को काटने के बाद पागल कुत्ते की मौत उज्जैन के महिदपुर में बुधवार को एक कुत्ते ने 40 लोगों को काटा। सभी एक-एक कर अस्पताल पहुंचे। जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम हरकत में आई। कुत्ते को घेराबंदी कर पकड़ा। इसके कुछ ही देर बाद कुत्ते की मौत हो गई। इसका पता लगते ही इलाके में दहशत फैल गई। जिन लोगों को कुत्ते ने काटा था, वे दोबारा अस्पताल पहुंचने लगे। पढ़ें पूरी खबर…