तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के चेवेल्ला इलाके में बधुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में ICFAI बिजनस स्कूल के चार छात्रों की मौत हो गई। हादसे में एक छात्रा घायल है। इसकी हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ में घुस गई। पुलिस ने बताया का हादसा रात करीब 1:30 बजे मोकीला थाना क्षेत्र में हुआ। सभी छात्र दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। स्पीड ज्यादा तेज होने के कारण ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया। सभी की पहचान हुई पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों और घायल की पहचान कर ली गई है। मृतकों के नाम कारगयाला सुमित (20), निखिल (20), देवाला सूर्या तेजा (20) और बलमूरी रोहित (18) हैं। घायल छात्रा का नाम सुंकारी नक्षत्रा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को तुंरत अस्पताल भेज दिया गया जिसका इलाज जारी है। ———– ये खबर भी पढ़ें… फरीदकोट में कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत:गुब्बारे बेचने गांव जाने के लिए बस से उतरीं, पीछे से आई गाड़ी ने कुचला फरीदकोट में कार ड्राइवर ने मां और नाबालिग बेटी को कुचल दिया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां मां को डॉक्टरों ने पहले ही मृतक घोषित कर दिया, जबकि बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…