पंजाब सरकार ने करोड़ों की लागत से एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया है। इसका मकसद पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को मार गिराना था, लेकिन अब उन्नत किस्म के ड्रोन परेशानी बनते जा रहे हैं। पुलिस और बीएसएफ पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन का एंटी ड्रोन सिस्टम की मदद से सिग्नल तो तोड़ रही है, लेकिन जब्त नहीं कर पा रही है। इसका कारण यह है कि ड्रोन में रिटर्न टू होम (आरटीएच) प्रोविजन हैं। जिसकी मदद से यह सिग्नल टूटने में खुद ही सेट की गई लोकेशन में लौट जाते हैं। छह महीने में ऐसे 140 ड्रोन सिस्टम की पकड़ में आए, जो जब्त किए जाने से पहले लौट गए। अब पंजाब पुलिस रिटर्न टू होम प्रोविजन का तोड़ निकालने में जुट गई है। रिटर्न टू होम क्या होता है जब ड्रोन नियंत्रण से बाहर होने लगता है, तब यह फीचर ड्रोन को ऑटोमैटिक रूप से उड़ान भरते समय निर्धारित शुरुआती स्थान पर वापस ले आता है। जीपीएस पूरी तरह ब्लॉक हो जाए तो ड्रोन वापस नहीं जा पाता ड्रोन में कई तरह के फीचर आते हैं। इनके चलते कई ड्रोन लौट पाते हैं और कई नहीं लौट पाते। कई कॉमर्शियल ड्रोन में फेल सेफ आरटीएच एक्टिव हो जाता है। ऐसा ड्रोन पहले से सेट होम पॉइंट पर लौटने की कोशिश करता है। लेकिन जीपीएस पूरी तरह ब्लॉक हो जाए तो यह वापस नहीं जा पाता और वह धीरे-धीरे नीचे उतर जाता है।