दिल्ली के गाजीपुर में गुरुवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के दौरान, एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे बाद में मेडिकल इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोपों के बारे में और जानकारी का इंतजार है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में पुलिस ने 53 एकड़ में फैली अफीम की अवैध फसल नष्ट की मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर 53 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट की। अभियान में मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, वन विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम शामिल रही। कार्रवाई के दौरान टीम ने खेती में इस्तेमाल किए जा रहे 7 अस्थायी झोंपड़ी को भी तोड़ा। सुरक्षा बलों ने 11 बोरी खाद, राउंडअप की 23 बोतलें, 14 बोरी नमक समेत स्प्रे पंप, पाइप और अन्य उपकरण भी जला दिए गए। मशहूर ईकोलॉजिस्ट माधव गाडगिल का 83 वर्ष की उम्र में निधन, बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे प्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक माधव गाडगिल का बुधवार रात पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 साल के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि की है। गाडगिल को 2024 में संयुक्त राष्ट्र ने ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह पर्यावरण का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। उन्होंने पश्चिमी घाट के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। माधव गाडगिल ने 2010 में केंद्र सरकार द्वारा गठित वेस्टर्न घाट्स इकोलॉजी एक्सपर्ट पैनल (WGEEP) की अध्यक्षता की थी। इस पैनल को गाडगिल कमीशन भी कहा जाता है। पैनल ने 2011 में अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें पूरे पश्चिमी घाट क्षेत्र को पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ESA) घोषित करने की सिफारिश की गई। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोट लगी है। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और अन्य सुरक्षा बलों ने बुधवार शाम को बिलावर के काहोग गांव में ऑपरेशन शुरू किया था, इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने रातभर घेराबंदी के बाद गुरुवार सुबह तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया। तलाशी अभियान धनु परोल–कमाध नाले के इलाके में चलाया जा रहा है। आतंकियों को घेरने के लिए अतिरिक्त बल बुलाए गए हैं। इसके साथ ही हवाई निगरानी भी की जा रही है।
पीएम बोले- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज से शुरू, 2026 में हम 1951 के भव्य समारोह के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर अपनी सोमनाथ का यात्रा से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज से शुरू हो रहा है। हजार साल पहले, जनवरी 1026 में, सोमनाथ पर पहला हमला हुआ था। 1026 के हमले और उसके बाद के हमलों से लाखों लोगों की अटूट आस्था कम नहीं हुई, और न ही उस सभ्यता की भावना टूटी जिसने बार-बार सोमनाथ का पुनर्निर्माण किया। मैं सोमनाथ की अपनी पिछली यात्राओं की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं। अगर आप भी वहां गए हैं, तो उन्हें #SomnathSwabhimanParv का इस्तेमाल करके शेयर करें। उन्होंने आगे लिखा कि 2026 में, हम 1951 के भव्य समारोह के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। बंगाल चुनाव आयोग ने कहा- पोर्टल पर अमर्त्य सेन और उनकी मां में 15 साल से कम का अंतर, इसलिए नोटिस गया पश्चिम बंगाल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने साफ किया है कि नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को भेजा गया नोटिस किसी विशेष कारण से नहीं, बल्कि पोर्टल पर Logical Discrepancy यानी तर्कगत विसंगति दिखने के बाद जारी किया गया था। पोर्टल ने पाया कि प्रोफेसर सेन और उनकी मां, अमीता सेन, की उम्र में 15 साल से भी कम का फर्क दर्ज है, जिसके चलते सिस्टम ने इसे गलती के तौर पर चिह्नित किया। सीईओ कार्यालय ने बताया कि सेन का वोटर फॉर्म उनके परिवार के सदस्य शांतभानु सेन ने भरा था, जिसमें उन्हें उनकी मां से जोड़ा गया था। इसके कारण यह तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। चूंकि अमर्त्य सेन की उम्र 85 साल से अधिक है, इसलिए चुनाव अधिकारियों और ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) ने उनके घर जाकर औपचारिकताएं पूरी कीं। टीएमसी ने इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की शर्मनाक राजनीति बताया। वहीं कांग्रेस ने भी आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि अमर्त्य सेन जैसे व्यक्ति को नागरिकता साबित करने के लिए चिट्ठी भेजना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की। पुणे के होटल में सिलेंडर फटने से 1 की मौत, 9 घायल पुणे के दौंड-पाटस रोड पर जगदंबा होटल में बुधवार दोपहर सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। ब्लास्ट के बाद लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को पुणे के ससून जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया। पुलिस और डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से पांच से छह मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है। वहीं एक की मौत हो गई है। जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल से, मकानों की गिनती होगी नई दिल्ली देश में जनगणना-2027 का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें देशभर की सभी संरचनाओं, घरों, परिवारों की व्यवस्थित सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में 30 दिन अभियान चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार इस गृह सूचीकरण अभियान शुरू होने से ठीक पहले 15 दिनों में स्व-गणना कराने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। जनसंख्या की गणना का अभियान दो चरणों में होगा। जनगणना दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना हर 10 साल में होती है। आखिरी जनगणना 2011 में हुई थी। 2021 में होने वाली जनगणना कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी गई थी। असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई: दक्षिण त्रिपुरा में ₹36 करोड़ की गांजा खेती नष्ट अमस राइफल्स ने त्रिपुरा में 200 एकड़ में उगाया जा रहा अवैध गांजा नष्ट किया। इसकी कीमत ₹36 करोड़ बताई गई है। ऑपरेशन अगरतला से करीब 66 किलोमीटर दूसर धनपुर, इंदुरिया, कच्छाखाला और धनमुरा इलाकों में चलाया गया। अधिकारिक बयान के अनुसार कार्रवाई के दौरान करीब 6 लाख गांजे के पौधे नष्ट किए गए। इसके अलावा सिलचर में एक गोदाम से ₹34 लाख की नकली सिगरेट भी जब्त की है। आज से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, 11 को पीएम पहुंचेंगे सोमनाथ मंदिर पर हमले की 1000 वीं बरसी के मौके पर 8 से 10 जनवरी तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जाएगा। इस दौरान 24 घंटे ‘ऊंकार नाथ’ का जाप होगा। समुद्र तट पर नावें खड़ी की जाएंगी, जिन्हें विशेष लाइटिंग से सजाया जाएगा। शनिवार शाम भव्य ड्रोन शो होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ महादेव के दर्शन करने सोमनाथ पहुंचेंगे। कर्नाटक: चीनी फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 3 की मौत
कर्नाटक के बेलगावी में चीनी फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट हुआ। घटना में 3 लोगों की मौत हुई। 6 गंभीर घायल हुए। हादसा मरकुंबी इलाके में मौजूद इनामदार शुगर फैक्ट्री में बुधवार दोपहर 2 बजे हुई थी। पुलिस के मुताबिक 2 लोगों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई। तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों का केएलई अस्पताल में इलाज चल रहा है।