Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

सूत्रों के हवाले से खबर है कि कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में गांव धनु पैरोल के पास काला बन के जंगल में संदिग्ध आतंकवादियों को देखे जाने की सूचना मिली है।
सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा बलों को सहयोग करें।