आंध्र प्रदेश के कोनसीमा में ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन (ONGC) के तेल कुएं में गैस रिसाव के बाद तेज आग लगी। 20 मी. ऊंची लपटें उठ रही हैं। 4 किमी रेडियस में आने वाले 3 गांव इरुसुमंडा, गुडापल्ली और लक्कावरम खाली कराए गए हैं। ONGC के मुताबिक 600 लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है। दो स्कूलों की छुट्टी की गई है। 5 जनवरी की दोपहर 12.20 बजे राजोले इलाके में मौजूद मोरी-5 कुएं की पाइपलाइन में लीकेज के कारण आग लगी। 20 मिनट बाद ही गैस ने आग पकड़ ली थी। कुआं दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऑपरेट कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि राहत शिविरों में खाने-पानी की व्यवस्था की। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। ONGC ने बताया कि क्षेत्र सील कर कूलिंग ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर कुएं को कैप किया जाएगा। अभी किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की 4 तस्वीरें… पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील किया गया घटना की सूचना मिलते ही ONGC की टीमें मौके पर पहुंचीं और गैस रिसाव व आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। वरिष्ठ जिला अधिकारी और ONGC के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ONGC के इस कुएं का संचालन दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर रही है। कंपनी को साल 2024 में ONGC के राजामुंद्री एसेट में उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब ₹1402 करोड़ का ठेका मिला था। दिल्ली-मुंबई से ONGC की टीम रवाना कोनासीमा की जॉइंट कलेक्टर टी निशांति के मुताबिक आग बुझाने के लिए दिल्ली-मुंबई से ONGC की एक्सपर्ट टीमें आ रही हैं। टीमें पूरी स्थिति का आकलन करेंगी, उसी के अनुसार आग बुझाने को बुझाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि पहले की तुलना में आग की लपटें कम हुई हैं। अब जानिए हादसा कैसे हुआ.. जानकारी के मुताबिक तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और गैस व कच्चा तेल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। कुछ ही देर में गैस में आग लग गई और कुएं के पास ऊंची लपटें उठने लगीं। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से बिजली के स्विच बंद रखने, गैस चूल्हा न जलाने और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करने की अपील की। दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में जानिए… दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुजरात के अहमदाबाद की कंपनी है। यह तेल और गैस सेक्टर में काम करती है और पुराने तेल-गैस कुओं से उत्पादन बढ़ाने, गैस कंप्रेशन और ड्रिलिंग से जुड़ी सेवाएं देती है। कंपनी शेयर मार्केट में भी लिस्टेड है। इसका मार्केट कैप 2,774 करोड़ रुपए का है। ONGC और ऑयल इंडिया इसकी प्रमुख क्लाइंट हैं। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हरदोई में CNG ट्रक से गैस रिसाव:शाहजहांपुर-सीतापुर हाईवे पर थमी गाड़ियों की रफ्तार, कई किमी तक फैली बदबू हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सीएनजी गैस से भरे एक ट्रक में रिसाव शुरू हो गया। जहानीखेड़ा स्थित पिहानी मोड़ पर हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शाहजहांपुर-सीतापुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें…