कर्नाटक डेवलपमेंट प्रोग्राम (KDP) की मीटिंग में सोमवार को कांग्रेस एमएलसी भीमराव पाटिल और बीजेपी विधायक सिद्दू पाटिल के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि भीमराव ने सिद्दू को मुक्का मारा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बिदर में यह मीटिंग वन भूमि पर कब्जे को लेकर थी। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते और उंगली उठाते दिख रहे हैं। करीब 3 मिनट तक दोनों एक-दूसरे को गाली गलौज करते रहे। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस और वहां मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। मंत्री ईश्वर खंद्रे ने मामला शांत कराया। 3 तस्वीरों में देखिए पूरी घटना… जमीन पर कब्जे के सवाल पर कांग्रेस MLC बोले- तुम होते कौन हो पूछने वाले? मीटिंग के दौरान बीजेपी विधायक सिद्धू पाटिल ने एमएलसी पर हुमनाबाद में जंगल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। एमएलसी ने जवाब में कहा- तुम कौन होते हो पूछने वाले? इसी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों नेता पहले भी आपस में भिड़ चुके हैं। इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में दोनों में तीखी बहस हुई थी। ———- ये खबर भी पढ़ें… विधायक प्रतिनिधि ने की आरक्षक से मारपीट:पुलिस चौकी परिसर की घटना, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल कोरबा में एक आरक्षक से मारपीट के आरोप में रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना रजगामार पुलिस चौकी परिसर में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना 31 दिसंबर की रात रजगामार पुलिस चौकी में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…