पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप पर विवाद हो गया है। एक टेबल पर नोटों का ढेर दिख रहा है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने टेबल के दूसरी तरफ 4-5 लोग बैठे हैं। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, वीडियो में दिख रहे TMC नेता मोहम्मद गियासुद्दीन मंडल हैं। वे नॉर्थ 24 परगना जिले की बारासात-1 पंचायत समिति के उपाध्यक्ष हैं। वीडियो में उनके साथ स्थानीय बिजनेसमैन रकीबुल इस्लाम बैठे हैं। क्लिप में TMC नेता फोन पर बंगाली भाषा में किसी से बात करते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ से एक व्यक्ति की आवाज आती है। वह TMC नेता से पूछता है- खरीदारी कैश में होगी या फाइनेंस पर। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति नायलॉन बैग (थैला) लेकर आता है और टेबल पर रख देता है। उस थैले में भी नोटों के बंडल हैं। TMC नेता मंडल थैला अपने पास रख लेते हैं। भाजपा बोली- तृणमूल कांग्रेस बंगाल को लूट रही वीडियो के सामने आने के बाद TMC पर अवैध नकद लेनदेन के आरोप लग रहे हैं। भाजपा ने TMC नेता के खिलाफ जांच की मांग की। भाजपा नेता तुषार कांति घोष ने 4 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यह 2022 का वीडियो है। तुषार घोष ने X पर लिखा- अमित शाह कैसे कह सकते हैं कि बंगाल गरीब है? बारासात में पंचायत समिति के उपाध्यक्ष गियासुद्दीन मंडल नोटों के ढेर के सामने बैठे हैं। उनका दावा है कि यह जमीन सौदे का पैसा है! डिजिटल भुगतान, चेक, बैंक ट्रांसफर के इस युग में भी लोग कैश में पेमेंट कर रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता तपस मित्रा ने TMC नेता पर भूमाफिया होने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय एजेंसियों से तत्काल जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल को लूट रही है और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच होनी चाहिए। TMC नेता-बिजनेसमैन का आरोपों से इनकार वहीं, TMC नेता गियासुद्दीन मंडल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वीडियो 2022 का है और उनका लेनदेन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा- मैं सिर्फ वहां बैठा था। यह पुराना वीडियो है। कुछ दोस्त जमीन के सौदे में शामिल थे, मुझे बस इतना ही पता है। वीडियो में TMC नेता के साथ दिख रहे व्यवसायी रकीबुल इस्लाम ने भी किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह दो साल पुराना वीडियो है और पैसे जमीन के सौदे से जुड़े थे। उनके मुताबिक, मंडल भी उस जमीन सौदे में साझेदार थे और वीडियो में दिख रही जगह उनका ऑफिस नहीं है। स्थानीय टीएमसी नेताओं ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बारासात-1 ब्लॉक टीएमसी संयोजक मोहम्मद ईशा सरकार ने कहा कि अगर वीडियो की प्रामाणिकता साबित होती है और दोष तय होता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी नकदी के स्रोत को लेकर सवाल उठते हैं। ————————– बंगाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शाह बोले- ममता सरकार में मां, माटी, मानुष असुरक्षित:भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- दिल पर लिख लो, इस बार भाजपा सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर, 2025 को कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीत का लक्ष्य तय करने को कहा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा- ममता सरकार ने ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा दिया था, लेकिन आज उनके कार्यकाल में सुरक्षित नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…