जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया है। सोमवार सुबह मध्य प्रदेश में इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। MP की राजधानी भोपाल में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। राज्य के 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। भोपाल और धार में ठंड के चलते स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से कर दिया गया है। यूपी में कोहरे के कारण सोमवार को मुजफ्फरनगर और आगरा में सड़क हादसों में 9 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इनमें 5 लोगों की मौत हुई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हैं। लखनऊ समेत 10 शहरों में बादल छाए हैं और 10–15 किमी/घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। लद्दाख के लेह में सोमवार को भारी बर्फबारी के कारण सभी फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिए गए। पिछले 24 घंटों में 0.6 सेमी बर्फबारी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान -9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रोजाना 10-15 फ्लाइट्स आती-जाती हैं। राजस्थान में रविवार को सीजन की सबसे सर्द दिन-रात रहे। माउंट आबू में तीसरे दिन भी तापमान शून्य रहा, जबकि सात शहरों में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी का अनुमान जताया है। राज्यों में मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 6 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश 7 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी केदारनाथ में सीजन की दूसरी बर्फबारी, 17 डिग्री पहुंचा तापमान केदारनाथ धाम में सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे से बर्फबारी शुरू हुई। जनवरी 2026 में केदारनाथ में यह दूसरी बर्फबारी है। बर्फबारी से तापमान माइनस 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्यों में मौसम की हाल… मध्य प्रदेश : तेज सर्दी-कोहरा, फ्लाइट-ट्रेनों पर असर; 18 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, भोपाल-धार में टाइमिंग बदली मध्य प्रदेश सोमवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर और घने कोहरे के आगोश में है। भोपाल में आज इस सीजन का सबसे घना कोहरा है। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। सड़कों पर दिन में भी गाड़ियों की लाइटें जल रही हैं। तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरे की वजह से 18 जिलों में स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। भोपाल और धार में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन पारा शून्य, 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे; दिन में भी चली बर्फीली हवा राजस्थान में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश में रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन और ठंडी रात रही। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। सात शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कोटा-बारां में दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। जयपुर संभाग के जिलों में 4 दिनों तक शीतलहर का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड : 7 शहरों में पारा शून्य से नीचे, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी; मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के बीच रविवार को पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा 7 अन्य शहरों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। चमोली के आली बिनानी बुग्याल में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को 5 जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, 28 जिलों में कोल्ड डे-कोहरे को अलर्ट; 8 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद बिहार की राजधानी पटना समेत सभी जिलों में भीषण सर्दी और घने कोहरे का असर जारी है। राज्यभर में 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। सर्दी के कारण 8 जिलों में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। कोहरे के कारण रविवार को पटना से 12 फ्लाइट कैंसिल रही, जबकि 14 लेट रहीं। 16 ट्रेनें भी लेट रहीं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज पूरे राज्य में कोल्ड डे की स्थिति, सर्द हवाएं चलेंगी; नारनौल में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज हरियाणा में भीषण सर्दी का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलने की आशंका है। इसके कारण कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। दिन और रात के समय बराबर सर्दी महसूस होगी। रविवार रात को नारनौल की रात सबसे ठंडी रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर हिसार रहा। यहां रात का तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ : अगले 3 दिन 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, सरगुजा, बिलासपुर में कोहरा; पेंड्रा-अमरकंटक में शीतलहर छत्तीसगढ़ में भीषण सर्दी के बीच तापमान और गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे रात और सुबह के समय सर्दी का असर बढ़ेगा। सरगुजा, रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। रविवार को पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ : शीतलहर और धुंध का अलर्ट, अगले 48 घंटे में तापमान 3 डिग्री गिरेगा, अमृतसर में कोल्ड डे पंजाब और चंडीगढ़ इस समय शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए घने कोहरे, कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 9 जनवरी तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। रविवार को होशियारपुर सबसे ठंडी जगह रही। यहां 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि अमृतसर में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…