जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई। राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0 डिग्री पहुंचा। मध्य प्रदेश के भोपाल में सर्दी के इस सीजन में पहली बार पूरे दिन घना कोहरा रहा। 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 दिन शीतलहर का अलर्ट है। दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स में देरी हुई। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कहा कि उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। राज्यों में मौसम की 6 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 5 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी 6 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान के 14 जिलों में घने कोहरे-शीतलहर की चेतावनी: माउंट आबू में दूसरे दिन भी पारा 0 डिग्री राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू (सिरोही) में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश में पहली बार सबसे लंबा कोहरा-तेज सर्दी: बर्फीली हवा से कांपा प्रदेश मध्यप्रदेश में सर्दी के सीजन में पहली बार सबसे लंबा कोहरा छा रहा है। शनिवार को भोपाल में पूरे दिन घना कोहरा रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी असर देखा गया। इस वजह से दिन में तेज ठंड रही। 11 शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे ही रहा। ऐसा ही मौसम अगले 2 से 3 दिन तक बना रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के सभी 38 जिलों में कोहरे का अलर्ट: 10 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम बिहार के सभी 38 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पटना राज्य में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। धीरे-धीरे शीतलहर चलना शुरू होगी। इससे ठिठुरन और बढ़ेगी। 10 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में बर्फीली हवाएं चली, 9 जिलों में कोल्ड-डे, 13 में कोहरा छाया रहेगा हरियाणा में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 9 जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड में नदी-नाले जमे, गंगोत्री में तापमान -22°C: 6 जिलों में कोल्ड डे उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई। साथ ही केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला, चीड़बासा नाला भी पूरी तरह जम चुके हैं। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के निचले इलाकों में कोहरा छाया है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, 2° तक गिरेगा तापमान, घने कोहरे का अलर्ट छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ में नए साल की रात एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 29.1°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया पूरी खबर पढें… यूपी में 3 दिन पड़ेगी भीषण ठंड, 10 शहरों में बादल छाए, बारिश के आसार यूपी में ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेशों के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। कल हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 6.4 डिग्री के साथ अलीगढ़ दूसरे और 6.9 डिग्री के साथ आगरा तीसरे नंबर पर रहा। पूरी खबर पढें… पंजाब में कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, रात में ठंड बढ़ेगी, अमृतसर में 0 विजिबिलिटी पंजाब में अब शीत लहर और कोहरा एक साथ असर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक कोल्ड वेव और धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को सभी जिलों में घना कोहरा, जबकि 10 जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है। पूरी खबर पढें… हिमाचल में 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 6 जनवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी, कुकुमसेरी में तापमान -7°C प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क (सूखा) बने रहने का अनुमान है। निचले पहाड़ी और मैदानी जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढें…