हैदराबाद में 81 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ₹7.12 करोड़ ठग लिए गए। पीड़ित को दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के रैकेट में शामिल होने की धमकी दी और वेरिफिकेशन के बहाने करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित के मुताबिक, साइबर ठगों ने 27 अक्टूबर को पहला कॉल किया था। इसके बाद कॉलर ने मामले से बाहर निकलने के लिए अपने बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करवाए। ठगों ने भरोसा दिलाया कि निर्दोष पाए जाने पर पैसे वापस कर दिए जाएंगे। बुजुर्ग ने दो महीनों में ₹7.12 करोड़ ट्रांसफर कर दिए। बाद में अपराधियों ने और पैसों की मांग की, तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कांग्रेस ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया, प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को असम विधानसभा चुनावों में स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। वहीं इमरान मसूद और सप्तगिरी शंकर उलका और सिरिवेल्ला प्रसाद को असम कमेटी का सदस्य बनाया गया है। असम विधानसभा के चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। बारामूला में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के सुचलीवारन जंगल इलाके में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। बारामूला में सुरक्षा बलों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन के दौरान, एक ठिकाने का पता चला और बाद में उसकी अच्छी तरह से तलाशी ली गई। ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद बरामद किए गए, जिन्हें बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। तमिलनाडु में बस पलटी, एक की मौत, पांच घायल तमिलनाडु में चेन्नई से करूर जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसा ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ। जिसके बाद उसका बस से कंट्रोल खो गया। हादसे में एक पैसेंजर की मौत हो गई। पांच से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे की वजह से तिरुचि-चेन्नई हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया। अरुणाचल प्रदेश की रूपा बयोर की ताइक्वांडो में एशिया रैंक 1, वर्ल्ड रैंक 6 भारतीय ताइक्वांडो में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए रूपा बयोर ने वर्ल्ड रैंक 6 और एशिया रैंक 1 हासिल की है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने ताइक्वांडो में यह मुकाम पाया है। अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी (डापोरिजो) से ताल्लुक रखने वाली रूपा बयोर की इस सफलता से देश, राज्य और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे भारतीय ताइक्वांडो के लिए मील का पत्थर बताया है। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ₹10 करोड़ का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार कस्टम्स विभाग ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर ₹10 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। साथ ही एक यात्री को भी गिरफ्तार किया है, वो बैंकॉक से दिल्ली आया था। यहां से कोलंबो (श्रीलंका) जाने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि मामला 31 दिसंबर 2025 का है। जब आरोपी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, तब उसकी हरकतों पर अधिकारियों शक हुआ था। तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग से 11 पैकेट मारिजुआना बरामद हुआ। इसका वजन 10.275 किलो था।