अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया। EC ने केजरीवाल से उनके यमुना के पानी में ‘जहर’ वाले दावे पर आज रात 8 बजे तक सबूत की मांग की थी। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को बताया कि हरियाणा से दिल्ली आ रहा पानी इंसानी स्वास्थ्य के लिए बेहद जहरीला है। 14 पेज के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने वह बयान दिल्ली में पानी की क्वालिटी के कारण लोगों की सेहत को हो रहे नुकसान के संबंध में दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा से आने वाला पानी इतना टॉक्सिक है कि दिल्ली के ट्रीटमेंट प्लांट भी उसे इंसानों के पाने के लिए प्रोसेस नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को भाजपा की तरफ से केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद चुनाव आयोग ने कहा था- केजरीवाल ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर बहुत गंभीर आरोप लगाया, जिससे राज्यों के बीच नफरत पनप सकती है। ऐसे किसी आरोप के साबित होने पर 3 साल तक की सजा का नियम है। चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से भी यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…