देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच TMC के सांसदों का डेलीगेशन बुधवार को चुनाव आयोग से मिला। इस डेलीगेशन की अगुवाई TMC राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने की। चुनाव आयोग ने 19 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में हुए SIR की नई वोटर लिस्ट जारी की। ड्राफ्ट रोल के बाद कुल मतदाता 7.08 करोड़ हैं। पहले 7.66 करोड़ थे। कुल 58 लाख 20 हजार से ज्यादा नाम काटे गए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गंभीर गलतियां हुई हैं। SIR को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के SIR का दूसरा फेज चल रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… FIDE विश्व रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली कोनेरू हंपी और अर्जुन को पीएम मोदी ने दी बधाई FIDE विश्व रैपिड चेस चैंपियनशिप में भारत के ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी और अर्जुन एरिगैसी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल जीतने पर अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर अर्जुन के लिए लिखा- दोहा में FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ओपन सेक्शन में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी पर गर्व है। उनका जज्बा सराहनीय है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। असम में जादू-टोने के शक में दंपती को जिंदा जलाया असम के कार्बी आंगलोंग जिले में जादू-टोने के शक में कुछ लोगों ने दंपती की जिंदा जलाकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार रात गांव में हुई। मृतकों की पहचान गार्डी बिरेवा (43) और मीरा बिरेवा (33) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने दंपती पर आरोप लगाया कि वे जादू-टोना करते हैं और इससे गांव के लोगों को नुकसान हो रहा है। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर पहले धारदार हथियारों से हमला किया, फिर मकान में आग लगा दी। आग में झुलसने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। असम में आतंकी मॉड्यूल तैयार करने वाले को उम्रकैद असम में पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का मॉड्यूल खड़ा करने के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। एनआईए के अनुसार गुवाहाटी की विशेष अदालत ने मोहम्मद कमरुज जमान उर्फ कामरुद्दीन को UAPA के तहत दोषी ठहराया। NIA कोर्ट ने उसे तीन मामलों में सजा दी, जिनमें अधिकतम सजा उम्रकैद है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इसके अलावा उस पर ₹5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जांच में सामने आया कि जमान ने 2017-18 के दौरान असम में आतंकी गतिविधियों के लिए लोगों की भर्ती की थी। NIA ने इस मामले में मार्च 2019 में चार्जशीट दाखिल की थी। जींस के कमरबंद में 200 ग्राम सोना छिपा रखा था, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री से करीब 200 ग्राम सोना जब्त किया है। यात्री ने अपनी जींस के कमरबंद की खाली जगह में सोना छिपाकर रखा था। कस्टम विभाग के अनुसार, यात्री को सोमवार को रियाद से दिल्ली पहुंचने के बाद रोका गया। सामान की एक्स-रे जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद यात्री की गतिविधियों पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जींस में छिपाकर रखी गई पीले रंग की केमिकल पेस्ट की दो पट्टियां बरामद हुईं। विभाग का कहना है कि यह पेस्ट सोने से बनी हुई थी, जिसका कुल वजन 196.5 ग्राम है। सिक्किम के सैफो में झारखंड नंबर की कार का एक्सीडेंट; एक की मौत, 4 घायल सिक्किम के सैफो इलाके में मंगलवार को पर्यटकों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार झारखंड नंबर की थी। कार में सवार सभी लोग पर्यटक थे और उत्तर सिक्किम की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गंगटोक स्थित न्यू एसटीएनएम अस्पताल रेफर किया गया है। सर्दी के सीजन में सिक्किम में पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जताई गई है। बताया गया है कि इनमें से कई वाहन ऐसे लोग चला रहे हैं, जिन्हें पहाड़ी सड़कों पर ड्राइविंग का अनुभव नहीं है।सिक्किम एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, लेकिन पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां की सड़कें तीखे मोड़ के कारण खतरनाक मानी जाती हैं।