तमिलनाडु में सोमवार को एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने का वीडियो सामने आया। तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X अकाउंट पर इसे शेयर किया। इसमें 3 लड़के एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। चौथे आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड किया। इन लड़कों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर उसके सिर, गर्दन पर कई वार किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना DMK शासित तमिलनाडु की परेशान करने वाली सच्चाई है। हालांकि पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। हमलावरों ने विक्ट्री साइन दिखाया इस वारदात का वीडियो हमला करने वाले लड़कों में से एक ने बनाया। अन्नामलाई का आरोप है कि तिरुथानी में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक प्रवासी मजदूर सूरज पर गांजे के नशे में धुत एक गैंग ने बेरहमी से हमला किया। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस मजदूर को मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है।
जानिए पूरा मामला… अन्नामलाई के अलावा तिरुनेलवेल्ली से भाजपा विधायक नैनार नागेंद्रन ने भी घटना का वीडियो X पर पोस्ट किया है। ये वीडियो घटना से पहले का है, इसमें नाबालिग आोपी पीड़ित को बड़ा सा चाकू (गंडासा) दिखाते नजर आ रहे हैं, पीड़ित बोगी में डरा-सहमा बैठा दिख रहा है। नागेंद्रन ने लिखा है- तिरुवल्लूर जिले के तिरुत्तणी रेलवे स्टेशन के पास 17 साल के चार नाबालिगों ने गांजे के नशे में उत्तर भारतीय प्रवासी मजदूर पर दरांती से जानलेवा हमला किया। इसकी रील्स भी शेयर की। यह घटना दिल दहला देने वाली है। PTI के मुताबिक घटना 26 दिसंबर को तिरुवल्लूर तिरुत्तानी रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे क्वार्टर की है। हमला करने वाले सभी नाबालिग तिरुत्तानी के पास नेमिली इलाके के रहने वाले हैं। घटना के वक्त सभी नशे में थे। ट्रेन में जब इन लोगों ने सूरज के गर्दन पर चाकू रखा था, तब उसने इसका विरोध किया था। बाद में नाबालिग उसे पकड़ कर रेलवे क्वार्टर के सुनसान इलाके में ले गए और हमला किया। पीड़ित महाराष्ट्र के कोल्हापुर का रहने वाला है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की 6 तस्वीरें… ………………………… तमिलनाडु से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CM स्टालिन बोले- शाह तमिलनाडु को नहीं समझते: वे पूरी संघी बटालियन लेकर आ जाएं, कुछ नहीं कर पाएंगे; गृहमंत्री ने चैलेंज दिया था तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 14 दिसंबर को तिरुवन्नामलाई में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाह के अंदर अहंकार आ गया है। वे खुद के साथ-साथ पूरी संघी बटालियन (RSS के लोगों) को भी ले आएं तो भी यहां कुछ नहीं कर पाएंगे। स्टालिन ने कहा कि 2024 में केंद्र में तीसरी बार बीजेपी के सत्ता में आने के बाद वे और ज्यादा आक्राम हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…