ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन के लिए काम करने वाली सरकार की संस्थान ऑस्ट्रेलियन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (ATAGI) ने शुक्रवार को भारत में इस्तेमाल होने वाली रेबीज वैक्सीन के लिए चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी ABHAYRAB ब्रांड के लिए जारी की गई है। चेतावनी में कहा गया है ABHAYRAB ब्रांड की वैक्सीन नकली है और रेबीज बीमारी के लिए फायदेमंद नहीं है। नंवबर 2023 से ये नकली वैक्सीन सप्लाई हो रही है। ATAGI के मुताबिक नकली वैक्सीन में सही मात्रा में एक्टिव इंग्रीडिएंट नहीं हैं। ABHAYRAB का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया में नहीं होता है, इसलिए यह एडवाइजरी मुख्य रूप से उन यात्रियों के लिए है जिन्होंने नवंबर 2023 के बाद भारत में वैक्सीन लगवाई थी। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने ऐसे लोगों को सलाह दी है कि वे उन डोज को संभावित रूप से अमान्य मानें और उन्हें Rabipur या Verorab जैसी रजिस्टर्ड वैक्सीन से बदलें। ऑस्ट्रेलियाई चेतावनी भारत के लिए क्यों अहम है? हाल ही में ठाणे में छह साल की बच्ची की रेबीज से मौत हुई महाराष्ट्र के ठाणे में छह साल की एक बच्ची की हालिया मौत के मामले ने रेबीज रोकथाम में मौजूद खामियों को उजागर किया है। बताया गया कि बच्ची को वैक्सीन की चार डोज दी गई थीं, फिर भी उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। इस केस में शामिल डॉक्टरों के बयान अलग-अलग रहे हैं। एक विशेषज्ञ का कहना है कि संभवतः रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन नहीं दिया गया, जबकि नागरिक स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि यह दिया गया था। भारत में वैक्सीन लगवा चुके लोगों को क्या करना चाहिए? ———————– ये खबर भी पढ़ें… कुत्ते की तरह भौंकने लगा युवक, काटने दौड़ा:खुद के कपड़े नोचे; अलीगढ़ में घरवाले चारपाई से बांधकर अस्पताल ले गए अलीगढ़ में एक युवक को 22 दिसंबर को आवारा कुत्ते ने काट लिया। करीब 5-6 घंटे बाद युवक ऐसी हरकतें करने लगा, जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कोई उस युवक के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। पूरी खबर पढ़ें…