महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने मानव तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग 7 दिन के नवजात बच्चे को 6 लाख रुपए में बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शहर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को इस बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद बुधवार रात बदलापुर पश्चिम इलाके में एक होटल के पास जाल बिछाया गया। पुलिस ने एक नकली ग्राहक भेजा, जिसने नवजात को बेचने की कोशिश की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि गिरोह को टोकन के तौर पर UPI के जरिए 20 हजार रुपए दिए गए थे, जबकि बाकी 5.8 लाख रुपए नकद देने की बात तय थी। नकली ग्राहक से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सौदे के लिए आए सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर संभाजी मनोहर (36), रेशमा शहाबुद्दीन शेख (35), इगतपुरी के एजेंट नितिन संभाजी मनोहर (33) और शेखर गणेश जाधव (35), और मुंबई के मानखुर्द निवासी एजेंट आसिफ चांद खान (27) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शंकर मनोहर ने पैसे लिए थे, जबकि रेशमा शेख बच्चे को लेकर आई थी। एक अन्य आरोपी सबीना फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरोह ने नवजात को 6 लाख रुपए में बेचने की साजिश रची थी। पुलिस को शक है कि यह निसंतान दंपतियों को बच्चे बेचने वाले बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। बच्चे की बायोलॉजिकल मां की पहचान की भी कोशिश की जा रही है। नवजात को विशेष देखभाल गृह में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस नेटवर्क में किसी अस्पताल या नर्सिंग होम की भूमिका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के ठाणे में सरकारी आवासीय स्कूल में 16 साल की छात्रा ने आत्महत्या की महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाड तहसील स्थित एक सरकारी आवासीय स्कूल में 16 साल छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि क्लास 10 की छात्रा गुरुवार सुबह मोरोशी गांव स्थित स्कूल के छात्रावास में अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हाल के दिनों में कुछ पेरेंट्स ने स्कूल में हद से ज्यादा सख्त अनुशासन को लेकर शिकायतें की थीं। इसके अलावा, कुछ दिन पहले स्कूल के दौरे के दौरान आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई थी। मुरबाड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। गुजरात के कच्छ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे गुजरात के कच्छ जिले में रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। नुकसान की कोई खबर नहीं है। कर्नाटक के मैसूर में हीलियम गैस सिलेंडर फटा; 1 की मौत, 5 लोग घायल कर्नाटक के मैसूर में गुरुवार रात गुब्बारे भरने में इस्तेमाल होने वाला हीलियम गैस सिलेंडर अचानक फट गया। हादसा मैसूर पैलेस के जया मार्तंड गेट के सामने हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 8.30 बजे हुई। मृतक की पहचान सलीम (40) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के टोफिया गांव का रहने वाला था और गुब्बारे बेचने का काम करता था। हादसे में शहनाज शब्बीर (54), लक्ष्मी (45), कोट्रेश गुट्टे (54), मंजुला नंजनगुड (29) और रंजिता (30) घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवी मुंबई में केमिकल कंपनी में आग लगी, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित तलोजा MIDC इलाके में एक केमिकल कंपनी में गुरुवार रात आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आसपास के इलाके को एहतियात के तौर पर सुरक्षित किया जा रहा है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।