केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। शाह ने ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट और रीवा में कृषक सम्मेलन में शिरकत की। शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मेला ग्राउंड में राज्यस्तरीय ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट: निवेश से रोजगार’, ग्वालियर व्यापार मेला और अटल म्यूजियम का उद्घाटन किया। 2 लाख करोड़ रुपए की 1655 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार्यशैली को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से ज्यादा ऊर्जावान बताया। शाह बोले- दिग्विजय सिंह के शासन में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बनकर रह गया था। शिवराज जी ने प्रदेश से बीमारू का टैग हटाया और अब मोहन यादव जी, शिवराज जी से ज्यादा ऊर्जा के साथ इसको आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यहां शाह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजा साहब कहकर संबोधित किया तो लोगों ने खूब तालियां बजाईं। शाह और सीएम को सुनने काली जैकेट और स्वेटर पहनकर आए लोगों से इन्हें कार्यक्रम स्थल के बाहर ही उतरवा लिया गया। इसके बावजूद कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता शाह को काले दिखाने में कामयाब रहीं। अटल जी ने आदिवासियों के अधिकारों को मजबूती दी
शाह ने कहा- ग्वालियर की धरती साधारण नहीं है। यही वह भूमि है, जहां तानसेन का जन्म हुआ। इसी भूमि ने अटल बिहारी वाजपेयी जैसा महान नेता देश को दिया। यहीं से निकलकर अटल जी ने संघर्ष किया और आज पूरा देश उन्हें लाड़ करता है। शाह बोले कि मध्य प्रदेश में देश की सबसे बड़ी आदिवासी आबादी है। अटल सरकार से पहले देश में आदिवासियों के लिए न तो कोई ठोस योजना थी और न ही कोई अलग विभाग, जिससे उनके विकास और उत्थान का काम हो सके। अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग आदिवासी विभाग का गठन किया। उनके अधिकारों को मजबूती दी। देखिए, कार्यक्रम की तीन तस्वीरें… कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कांग्रेस नेत्री ज्योति गौतम ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे दिखाए। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाह को पद से हटाने की मांग की। महिला पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- जिन्होंने लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने का वादा किया था, वे तो दिल्ली चले गए और यहां वाले पिछले दो साल से आंखें मूंदकर सो रहे हैं। इसीलिए आज प्रदेश की लाड़ली बहनों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी को काले झंडे दिखाकर 3000 देने का वादा याद दिलाया है। डॉ. मोहन यादव जी, आज ये हमारी बहनें जवाब नहीं, अपना हक मांग रही हैं। दुखद है कि आपकी सरकार ने पिछले दो साल में हमारी बहनों को सिर्फ अत्याचार ही दिया है। संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में मोती तबेला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
रीवा में बोले शाह- प्राकृतिक खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रकल्प
रीवा के कृषक सम्मेलन में किसानों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा- बसामन मामा गो-वंश वन्य विहार, गोपालकों और किसानों का मार्गदर्शन करने वाला प्रकल्प है। यहां गाय के गोबर से प्राकृतिक खेती हो रही है। ये एक एकड़ में सवा लाख की इनकम देने वाला प्रयोग है। अगर ये किसानों में ट्रांसफर हो जाए तो वे ढाई गुना प्रगति कर सकते हैं। शाह ने कहा- प्राकृतिक खेती परंपरागत प्रयोग है, जिसे हम भूल गए हैं। एक देसी गाय के जरिए 21 एकड़ में खाद के बिना प्राकृतिक खेती होती है। गोमाता के गोबर और मूत्र से ऐसी व्यवस्था बनती है, जो किसानों की आय को कम नहीं होने देती। देश के 40 लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। मैंने खुद मेरे खेत में प्राकृतिक खेती की है। इससे उत्पादन कम नहीं होता, बढ़ता है। देशभर में 400 लैब किसानों को सर्टिफिकेट देंगी
शाह बोले- प्राकृतिक अनाज का सर्टिफिकेशन करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे आधुनिक लैब में कराने की व्यवस्था की है। देशभर में 400 से ज्यादा प्रयोगशालाएं किसानों को ये सर्टिफिकेट देंगी। दुनिया में प्राकृतिक खेती का बड़ा बाजार है। प्राकृतिक खेती ऐसा जरिया है, जो शुद्ध उपज देता है। जमीन भी खराब नहीं होती, लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। पीपल के 5-5 पौधे लगाने का संकल्प दिलाया
शाह ने कहा- बसामन मामा गो-वंश वन्य विहार में दो निदर्शन फार्म बने हैं। इनका नाम बसामन मामा के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने पीपल के वृक्ष का संरक्षण किया। भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि पीपल के वृक्ष में विष्णु का वास होता है। ये दो सौ-तीन सौ साल तक धरती और लोगों की सेवा करता है। आज हम यहां से जाकर पीपल के 5-5 वृक्ष लगाएंगे। बसामन मामा को श्रद्धांजलि देंगे। ये सबसे ज्यादा ऑक्सीजन का उत्सर्जन करने वाला वृक्ष है। ये खबर भी पढ़ें… मंत्रीजी आ रहे हैं…इसलिए रातो-रात बनी महीनों से खराब सड़क ग्वालियर की बदहाल सड़कों का मुद्दा देशभर में चर्चा में रहा है, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले ग्वालियर में मानो चमत्कार हो गया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के घर की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत महीनों से अटकी हुई थी, वो रातो-रात बना दी गई। पढ़ें पूरी खबर…