आगरा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में अलाव ताप रहे 7 लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आसपास के 50 से ज्यादा लोग भागकर आए और फावड़े से ईंट और मिट्टी हटाना शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी काे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां दो गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 5 का इलाज अब भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बटेश्वर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना बटेश्वर थाना क्षेत्र के विजकौली गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए… डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीसीपी ईस्ट ने बताया कि बेसमेंट निर्माण के दौरान दीवार गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी ईस्ट के अनुसार, हादसे में घायल हुए लोगों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।