दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम 6.30 बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। घटना में 2 लड़कियों समेत 3 की मौत हो गई। लड़कियों की पहचान साधना (17) और राधिका (7) के रूप में हुई है जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों का इलाज जारी है। मलबे में अभी भी और लोग फंसे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, DDMA और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक बुराड़ी के ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास नई बिल्डिंग तैयार की जा रही थी। मामले की जांच शुरू कर दी है। इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना पर दिल्ली CM आतिशी ने X पोस्ट में कहा- बुराड़ी में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी घटनास्थल पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं है कि यह बड़ी लापरवाही है। जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस 4 मंजिला इमारत का निर्माण पूरा हो चुका था। फिनिशिंग के लिए POP का काम चल रहा था। घटना से जुड़ीं 5 तस्वीरें… मुझे मेरा भाई नहीं मिला, मेरे दो रिश्तेदार फंसे हैं
घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि मलबे में मेरे दो रिश्तेदार फंसे हैं। इसमें एक मेरा भाई है। मुझे जानकारी मिली थी कि 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो वहां मेरा भाई नहीं मिला। इसके बाद में यहां आया। मैं दोनों के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहा हूं। ………………………………….. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उत्तर प्रदेश के बागपत में 65 फीट ऊंचा मंच टूटा, अब-तक 6 लोगों की मौत और 80 घायल उत्तर प्रदेश के बागपत में 28 जनवरी की सुबह जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हो गया था। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए। पूरी खबर पढ़ें…