विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पुणे में कहा कि आज दुनिया भारत को पहले से ज्यादा पॉजिटिव नजरिए से देखती है। उन्होंने कहा कि भारत की इमेज में आया यह बदलाव एक सच्चाई है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक रैंकिंग में बड़ा बदलाव आया है। अब दुनिया में ताकत और असर के कई सेंटर बन गए हैं। कोई भी देश चाहे वह कितना ही ताकतवर क्यों न हो, सभी मामलों पर अपनी मर्जी नहीं थोप सकता। जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया भारत को पहले से ज्यादा पॉजिटिव और गंभीरता से देखती है। इसकी वजह भारत का मजबूत नेशनल ब्रांड और हमारी पर्सनल रेप्युटेशन दोनों हैं, जिनमें काफी सुधार हुआ है। वहीं, विदेश मंत्री ने पुणे बुक फेस्टिवल में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने डिप्लोमेसी पर बात करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण और भगवान हनुमान सबसे बड़े डिप्लोमैट थे। एक महाभारत की कहानी के महान डिप्लोमैट हैं, दूसरे रामायण के महान डिप्लोमैट हैं। जयशंकर की स्पीच की 5 प्रमुख बातें… जयशंकर बोले- सही फैसलों से आगे बढ़ा भारत, पश्चिमी देश पीछे हुए ग्लोबलाइजेशन ने हमारे सोचने और काम करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। आजादी के बाद कई देशों ने तरक्की इसलिए की क्योंकि वे अपने फैसले खुद लेने लगे। सही नीतियों और अच्छे फैसलों ने बड़ा फर्क डाला। भारत में अलग-अलग दौर में लीडरशिप और गवर्नेंस की वजह से देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बदली। सुधारों के बाद के दौर में खासकर पिछले 10 साल में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके उलट पश्चिमी देशों में यह सोच बढ़ रही है कि उनकी रफ्तार धीमी हो गई है। वहां कंपनियों ने मुनाफे के लिए उत्पादन बाहर शिफ्ट किया, जिससे उनकी ताकत कमजोर हुई। इस दौर में सबसे ज्यादा फायदा सिर्फ चीन को हुआ है। पुणे बुक फेस्टिवल में भी हिस्सा लिया विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसके बाद पुणे में आयोजित पुणे बुक फेस्टिवल में हिस्सा लिया। यहां भी उन्होंने जनता को संबोधित किया। उन्होंने यहां लोगों से डिप्लोमेसी पर बात की और भारत की उभरता लीडर कहा। बुक फेस्टिवल में विदेश मंत्री के 5 बड़ी बातें ————————————- ये खबर भी पढ़ें… जयशंकर बोले- भारत और अमेरिका के बीच कुछ समस्याएं, US का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाना भी गलत विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने 5 अक्टूबर को भारत-अमेरिका संबंधों पर बात करते हुए माना कि दोनों देशों के बीच कुछ समस्याएं हैं। उन्होंने कहा- व्यापार वार्ता में अभी सहमति नहीं बनी है, जिससे अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया गया। उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने एक और टैक्स (एक्स्ट्रा टैरिफ) लगाया है, जिसे भारत गलत मानता है। पूरी खबर पढ़ें…