हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का आज पहला दिन है। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इसके बाद सदन में गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर चर्चा हुई। इसमें CM नायब सैनी ने कहा कि हम सभी ने मिलकर गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को मनाने का संकल्प लिया था। CM बोले- मैं कोई चर्चा नहीं करना चाहता, क्योंकि यह विषय ऐसा है कि जब भी इसकी याद आती है तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उस कालखंड में महान गुरुओं ने कुर्बानियां दीं। उनकी कुर्बानियां अपने लिए, नहीं यह देश के लिए थीं। इस विषय पर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा- गुरु तेगबहादुर को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा। प्रश्नकाल के दौरान ही शाहाबाद से विधायक राम करण ने खेतों में आई बाढ़ की गाद उठाने का मुद्दा उठाया। इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से बहस हुई। बीच में सीएम नायब सैनी और नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को भी उठना पड़ा। प्रश्नकाल में मंत्री अनिल विज ने नेता विपक्ष बनने पर भूपेंद्र हुड्डा को शायराना अंदाज में बधाई दी। CM नायब सैनी आज भगवा पग बांधकर आए हैं। वहीं, कांग्रेस के 5 विधायक हरी जैकेट पहनकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि यह किसानों का प्रतीक है। सदन में किसानों का मुद्दा उठाएंगे। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सदन की कार्यवाही दोपहर भोज के लिए साढ़े 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। लंच के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। स्पीकर ने सदन में विधायी कार्यों के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया। इस दौरान नेता विपक्ष हुड्डा ने सत्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर CM सैनी ने भी सहमति जताई। विंटर सेशन से जुड़े PHOTOS… विधानसभा में कार्यवाही के अपडेट्स… कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…