गुजरात के वलसाड में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल शुक्रवार सुबह ढह गया। इस दौरान काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से 4 का रेस्क्यू किया गया है, सभी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, 1 के अभी भी दबे होने की आशंका है। जिसे निकालने का प्रयास चल रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… PM मोदी ने रजनीकांत को 75वें जन्मदिन की बधाई दी, बोले- लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुपरस्टार रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। PM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अभिनय ने कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा- उनके काम में विविध भूमिकाएं और विधाएं शामिल हैं, और उन्होंने हमेशा नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह साल उनके लिए उल्लेखनीय है क्योंकि उन्होंने फिल्म जगत में 50 साल पूरे किए हैं। उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। मुंबई में बिल्डिंग की बालकनी का हिस्सा गिरने से एक की मौत, दो लोग घायल मुंबई के मस्जिद बंदर पश्चिम इलाके में गुरुवार रात एक बिल्डिंग की बालकनी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंध्र पद्रेश में यात्रियों से भरी बस घाटी में गिरी, 9 की मौत; कई लोग घायल आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सिताराम राजू (ASR) जिले में एक बस अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत की सूचना है। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में कई घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि यह हादसा चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हुई। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दिखा कि बस घाटी से गिरकर नीचे घनी झाड़ियों में फंस गई। कई यात्री बस से नीचे सड़क पर गिर गए। सड़क पर मृतकों के शव और लोगों का सामान बिखरा पड़ा था। आतंकी संगठन आईएस फंडिंग केस में 4 राज्यों में ईडी की छापेमारी ईडी ने गुरुवार को आईएस से जुड़े ‘कट्टरपंथी’ मॉड्यूल के खिलाफ महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और यूपी में 40 ठिकानों पर छापेमारी की। मामला आईएस से जुड़े एक ‘हाईली रेडिकलाइज्ड मॉड्यूल’ का है, जिस पर भर्ती, ट्रेनिंग, हथियार-बारूद जुटाने और फंडिंग का नेटवर्क खड़ा करने का आरोप है। अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे के पाढ़गा-बोरीवली, रत्नागिरी, दिल्ली, कोलकाता और यूपी के कुछ शहरों एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। एनआईए ने 2024 में खैर तस्करी में 5 को पकड़ा था।