गुजरात के राजकोट जिले के आटकोट क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। आरोपी ने रिमांड के दौरान पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने राजकोट के पास कानपर गांव की सीमा में दिल्ली निर्भया कांड जैसी क्रूर घटना को अंजाम दिया था। खेत में खेल रही 6 साल की बच्ची को झाड़ियों में खींच ले गया। दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी। आरोपी मध्यप्रदेश के आलीराजपुर का रहने वाला है। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार खेत में फेंकने की जानकारी आरोपी ने ही दी थी। एसपी राजकोट विजय सिंह गुर्जर ने कहा कि आरोपी ने बच्ची को देखकर विकृत मानसिकता में यह अपराध किया था। मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। राजकोट ग्रामीण एसपी विजय सिंह गुर्जर के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से दाहोद जिले की रहने वाली है। परिवार खेतों में मजदूरी करता है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपी उसे वहीं लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने 10 टीम बनाकर 10 किलोमीटर के दायरे में लगे CCTV खंगाले। 10 संदिग्ध सामने आए। चाइल्ड काउंसलर, महिला पुलिस और डॉक्टर की मौजूदगी में बच्ची ने आरोपी रामसिंह तेजसिंह की पहचान की। आरोपी खुद 13 साल की बेटी का पिता
आरोपी रामसिंह (30) मध्यप्रदेश के अलीराजपुर का निवासी है। उसके दो बेटे और एक 13 साल की बेटी है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सरकार के निर्देश हैं कि जल्द चार्जशीट दाखिल कर सख्त सजा दिलाई जाए। घटना 4 दिसंबर की, मामला अब क्यों सामने आया?
शुरुआत में परिजनों को लगा कि बच्ची खेलते समय गिर गई है। अस्पताल में इलाज चलने के दौरान 24 घंटे महिला कॉन्स्टेबल तैनात रही। जब डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है, तब एफआईआर दर्ज की गई। घटना के बाद आटकोट और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया है। लोग दोषी को फांसी जैसी सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसने रॉड घोंप दी। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की हालत स्थिर, 2-3 दिन में डिस्चार्ज संभव
परिजनों को बच्ची खून से लथपथ हालत में खेत के पास मिली। पहले स्थानीय अस्पताल और फिर राजकोट के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब स्थिर है और 2–3 दिन में छुट्टी मिल सकती है। क्या है निर्भया कांड दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को 6 लोगों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया था। उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी थी। हालत गंभीर होने पर 27 दिसंबर को निर्भया को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया जहां 29 दिसंबर को माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। निर्भया के साथ गैंगरेप और हत्या के दोषी चार लोगों- मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 20 मार्च को साल 2020 में दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। वहीं एक दोषी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में ही आत्महत्या कर ली थी। छठा आरोपी घटना के दौरान नाबालिग था। साल 2015 में उसे रिहा कर दिया गया था। यह खबर भी पढ़ें MP में बच्ची से रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस की पंक्चर गाड़ी से कूदकर भाग रहा था मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसे पैर में गोली मारना पड़ी। सलमान पर आरोप है कि 21 नवंबर को वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल में ले गया। वहां उसके साथ रेप कर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर