अशोकनगर में एक सामुदायिक शौचालय पर ‘बाबर शौचालय’ नाम के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव और उनके साथियों ने बाईपास रोड पर स्थित नगर पालिका के बनाए शौचालय पर चिपकाए हैं। यादव ने बताया कि यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने के विरोध में की गई है। उन्होंने बाबर को एक आक्रांता बताया। बीजेपी नेता ने कहा- जगह-जगह शौचालयों का नाम ‘बाबर शौचालय’ रखेंगे सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि वे भविष्य में अन्य शौचालयों का नाम भी ‘बाबर शौचालय’ रखने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई जाती है, तो वे जगह-जगह शौचालयों का नाम ‘बाबर शौचालय’ रखेंगे। यादव ने यह भी कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्र निर्माताओं के नाम पर मस्जिद बनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बाबर, अकबर और हुमायूं जैसे आक्रांताओं के नाम पर मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी और इसका विरोध किया जाएगा। यादव ने बाबर को आक्रांता बताते हुए कहा कि उसने भारत में तबाही मचाई थी। उन्होंने चंदेरी का उदाहरण देते हुए बताया कि बाबर के कारण रानी मणिमाला और 1600 पटरानियों को जौहर करना पड़ा था। यादव के अनुसार, बाबर ने कई मंदिरों को भी खंडित किया था। यादव ने 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं के बाबर नाम की मस्जिद के भूमि पूजन का जिक्र करते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस प्रकार 1992 में बाबरी ढांचा तोड़ा गया था, उसी प्रकार यदि वहां मस्जिद बनाई गई तो उसे भी तोड़ा जाएगा।