गोवा के जिस नाइट क्लब में रविवार रात आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत हुई उसके दोनों मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा भारत से फरार हो गए हैं। सोमवार को गोवा पुलिस ने बताया कि दोनों थाइलैंड के फुकेट भागे हैं। उनकी वापसी के लिए हम इंटरपोल से संपर्क में हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी, लेकिन वे अपने घर पर नहीं मिले थी। इसके बाद दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। इंस्टाग्राम पर चेन के मालिक सौरभ लूथरा ने हादसे पर दुख जताया था। कहा था कि पीड़ितों की हर मदद के लिए तैयार हैं। इधर जांच में सामने आया है कि नाइट क्लब जरूरी दस्तावेजों और लाइसेंस के बिना ही चलाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में आज पांचवी गिरफ्तारी की थी। दिल्ली से क्लब के ऑपरेशन मैनेजर भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी 6 दिन की रिमांड पर हैं। CM प्रमोद सावंत ने कहा है कि शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक पटाखे से आग लगने की बात सामने आई है। दरअसल, पणजी से 25km दूर अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और 5 टूरिस्ट शामिल हैं। पहले देखिए वह वीडियो जिसमें पटाखे जलते दिख रहे हैं… कजाकिस्तान की डांसर बोलीं- मुझे इंडियन गॉड ने बचाया हादसे के वक्त क्लब में वीकेंड पार्टी चल रही थी। इस बची कजाकिस्तान की बेली डांसर क्रिस्टीना फ्लोर पर आईं। उनकी एंट्री के वक्त इलेक्ट्रिक पटाखे जले। इन्हीं से पार्टी हॉल की सीलिंग में आग लगी। क्रिस्टीना का डांस वीडियो वायरल होने के बाद आग लगने की संभावित वजह सामने आई। इस हादसे के बाद क्रिस्टीना ने मीडिया को बताया कि किसी ने उन्हें धक्का देकर बेसमेंट में जाने से रोक दिया था। बेली डांसर क्रिस्टीना ने कहा कि वे अपनी जान बचाने के लिए इंडियन गॉड का शुक्रिया करती हैं। उनकी पूरी टीम आग वाली जगह से निकलने में कामयाब रही। ओनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हादसे से दुखी हूं हादसे के बाद इंस्टाग्राम पर रोमियो लेन के मालिक सौरभ लूथरा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ओनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैनेजमेंट ने बहुत दुख जताया है और बर्च में जान-माल की दुखद क्षति से बहुत दुखी है। उन्होंने आगे लिखा कंपनी की तरफ से हर तरह की मदद, सपोर्ट और सहयोग की कोशिश की जाएगी। इस दुख की घड़ी में, मैनेजमेंट मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़ा है। मालिकों और इवेंट ऑर्गनाइजर के खिलाफ FIR , 2 प्रॉपर्टी सील गोवा पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई हैं, जिनमें से एक सोमवार सुबह दिल्ली पहुंची। इसी टीम ने पांचवें आरोपी भरत कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। भरत नाइट क्लब में रोजाना के काम देखता था। मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा और इवेंट ऑर्गनाइजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने तीन सीनियर सरकारी अधिकारियों तत्कालीन पंचायत डायरेक्टर सिद्धि तुषार हरलंकर, तत्कालीन गोवा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की मेंबर सेक्रेटरी डॉ. शमिला मोंटेइरो और तत्कालीन अरपोरा-नागोआ गांव के पंचायत सेक्रेटरी रघुवीर बागकर को सस्पेंड कर दिया गया है। किचन से शुरू हुई आग, सीढ़ियों पर मिले शव गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब के कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई। चश्मदीद बोलीं- लोग ग्राउंड फ्लोर के किचन में फंसे चश्मदीद फातिमा शेख के मुताबिक, आग लगते ही अंदर जोरदार भगदड़ मच गई। उस समय क्लब में वीकेंड पार्टी चल रही थी और करीब 100 लोग डांस फ्लोर पर थे। जैसे ही धुआं और लपटें दिखीं, कई लोग घबराकर नीचे की ओर भागे और गलती से ग्राउंड फ्लोर के किचन में पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद स्टाफ भी फंस गया। फातिमा ने बताया, बाहर निकलने का रास्ता बहुत संकरा था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिर गया, वहां पाम लीव्स से सजावट की गई थी, जो तुरंत जल गईं। कई लोग जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन कुछ अंदर ही रह गए। घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें… पीएम और सीएम ने किया मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान हादसे के बाद पीएम ने मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार का ऐलान किया था। रविवार शाम सीएम ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही साथ ही मृतकों के लिए 5-5 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 रुपए देने की बात कही। BJP MLA ने क्लबों का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की BJP MLA माइकल लोबो ने कहा कि राज्य के सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट गोवा को हमेशा एक सुरक्षित जगह मानते हैं, लेकिन यह घटना बहुत चिंताजनक है और आगे ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि टूरिस्ट और इन क्लबों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे अहम है। लोबो ने बताया कि हादसे में ज्यादातर लोग बेसमेंट की तरफ भागते समय दम घुटने से मारे गए। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… बेली डांसर के डांस के दौरान आग लगी, VIDEO:संकरे रास्ते ने फायर ब्रिगेड रोकी; सरपंच बोले- क्लब अवैध, तोड़ने का नोटिस दिया था गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइट क्लब ‘Birch By Romeo Lane’ में शनिवार रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग डांस फ्लोर से शुरू हुई। हादसे के समय क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे और ‘Bollywood Banger Night’ चल रही थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें बेली डांसर महबूबा-ओ-महबूबा पर डांस करते दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें…