उत्तराखंड में आज यानी शनिवार को इंडिगो ने अपनी तीन फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। इनमें देहरादून से दिल्ली, भुवनेश्वर और लखनऊ की फ्लाइट शामिल है। आज इंडिगो की तरफ से 9 फ्लाइट्स चलनी है, जिसमें से एक फ्लाइट आ चुकी है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी जानकारी दी है। सुबह 9 बजे देहरादून से भुवनेश्वर, दोपहर 03:20 मिनट पर देहरादून से दिल्ली, शाम 05:30 मिनट पर देहरादून से लखनऊ की फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई। ये तीनों फ्लाइट 180 सीटर थी। देहरादून एयरपोर्ट से उड़ने वाली इंडिगो की 4 फ्लाइट्स लेट दिख रही है। दिल्ली की शाम 06:30 की शाम 07:20 मिनट पर फ्लाइट लेट दिख रही है। यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर परेशान दिख रहे हैं। वहीं पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि आज इंडिगो की दो फ्लाइट ने उड़ान भरनी है। दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एक घंटा लेट है, जिसमें से एक बजे वाली फ्लाइट अभी थोड़ा लेट दिखा रही है। इससे पहले कल इंडिगो की 15 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था। इनमें से 13 फ्लाइटें जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शेड्यूल थीं, जबकि 2 फ्लाइट्स ऊधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी वाली थीं। देहरादून एयरपोर्ट की PHOTOS… यात्री बोले- इंडिगो और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कोई जानकारी नहीं दी हैदराबाद से देहरादून घूमने आए मौहम्मद जुबैर ने कहा कि मेरी 10 बजे की फ्लाइट थी। हम सुबह ही यहां पहुंच चुके थे। हम 6 लोग हैं। इंडिगो और एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से हमें कोई जानकारी नहीं दी गई कि आपकी फ्लाइट लेट है। हम लोग तीन घंटे से भटक रहे हैं। लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। एयरलाइंस की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है।