ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लांजीबरना में शुक्रवार रात एक कॉलेज छात्रा ने खुद को आग लगा ली। इस घटना में वह 90 फीसदी जल गई। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। एसपी अमृतपाल कौर ने बताया कि उत्पीड़न करने वाले 25 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मां ने कहा कि घटना से पहले बेटी को धमकी भरा फोन आया था। युवती ने ये कदम तब उठाया जब पूरा परिवार सो रहा था। जुलाई से अब तक राज्य में ऐसी 5 घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे उत्पीड़न और धमकी मुख्य कारण लग रहे हैं। परिवार ने जांच की मांग की। आज की अन्य बड़ी खबरें… पूर्व आईएएस प्रदीप शर्मा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 साल की सजा, कच्छ कलेक्टर रहते वेल्स्पन कंपनी को सरकारी जमीन देने का आरोप अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त उनकी संपत्तियां केंद्र सरकार के पास जब्त रहेंगी। शर्मा को PMLA की धारा 3 और 4 के तहत दोषी ठहराया गया। ईडी ने 2012 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। शर्मा को पहली बार 2016 में गिरफ्तार किया गया, 2018 में जमानत मिली। जांच में वेल्स्पन इंडिया लिमिटेड को 2003-2006 में सस्ते दाम पर सरकारी जमीन देने का खुलासा हुआ। शर्मा तब कच्छ जिला कलेक्टर और जिला भूमि मूल्य निर्धारण समिति के चेयरमैन थे। उन्होंने नियम तोड़कर कंपनी को बड़ी सरकारी जमीन सस्ते में दी। ईडी का कहना है कि शर्मा ने पत्नी के बैंक खाते का इस्तेमाल रिश्वत छिपाने के लिए किया। ईडी के अनुसार, अमेरिका में रहने वाली पत्नी के खाते में वेल्स्पन से 29.5 लाख रुपये आए। जम्मू कश्मीर के रामबन में गैर-कानूनी तरीके से रह रही बांग्लादेशी महिला पर केस दर्ज जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पुलिस ने बांग्लादेशी महिला के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से भारत में रहने पर केस दर्ज किया है। महिला पर इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान बांग्लादेश के हबीगंज जिले की रहने वाली हप्पू अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस को चंदरकोट के कुन्फर इलाके में उसके होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के मुताबिक वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि महिला कुछ दिनों से कुन्फर इलाके में रह रही थी और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रही थी। जम्मू के किश्तवाड़ में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत जम्मू के किश्तवाड़ के दादा सरथल इलाके में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि DL5CE-5634 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक शेवरले गाड़ी का एक्सीडेंट द्रबशाला जाने के दौरान हुआ। घटना में परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रणजीत सिंह (35), सिमरन ठाकुर (21), आशु (6 महीने) और ज्योति देवी (30) के रूप में हुई है। ये सभी मंगल थाटा देसा के रहने वाले थे। कोलकाता में कल 5 लाख लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे, बाबा रामदेव, धीरेंद्र शास्त्री समेत संत पहुंचेंगे; राज्यपाल बोस के आने की संभावना कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को 5 लाख भक्तों के साथ भगवद गीता का पाठ होगा। इसमें योग गुरु बाबा रामदेव, धीरेंद्र शास्त्री और कार्तिक महाराज संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के आने की भी उम्मीद है। सनातन संस्कृति संसद के आयोजकों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता दिया गया है, लेकिन जवाब नहीं आया। कार्यक्रम में गीता के अध्याय 1, 9 और 18 का सामूहिक पाठ होगा जो सुबह 9 बजे से दोपहर तक चलेगा। कार्तिक महाराज ने कहा कि कार्यक्रम राजनीति से दूर है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भी आ सकते हैं। आयोजकों ने विशेष ट्रेनें चलाई हैं। कार्यक्रम में पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा मुख्य अतिथि होंगी। दिल्ली में दुकान में आग से लगने से फंसे दंपति, दम घुटने से मौत दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में शुक्रवार रात एक किराने की दुकान में आग लग गई। दुकान चलाने वाले यूपी के शाहजहांपुर के 31 साल के विनीत और उनकी 29 साल की पत्नी रीना आग से बचने की कोशिश में शटर नीचे करने लगे, लेकिन बिजली का करंट चलने से फंस गए। धुएं से दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस को शुक्रवार रात पीसीआर कॉल मिली जिसमें दुकान में धुआं और आग निकलने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दुकान का शटर आधा बंद था और अंदर घना धुआं भरा हुआ था। पुलिस ने लकड़ी के सिरे से शटर तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और बहादुरगढ़ के ऑस्कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुकान के काउंटर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगी और प्लास्टिक के पैकेट्स तक फैल गई। आग और धुएं से बंद जगह में दंपति बाहर नहीं निकल पाए। महाराष्ट्र के लोनावाला में गोवा के दो टूरिस्ट की मौत, कार-ट्रक की टक्कर में हादसा महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोनावाला हिल स्टेशन पर शनिवार सुबह एक कार और एक मिनी ट्रक के बीच टक्कर में गोवा के दो पर्यटकों की मौत हो गई। ट्रक चालक घायल है। पुलिस ने बताया कि मृतक गोवा के 14 लोगों के एक ग्रुप का हिस्सा थे, जो पिकनिक मनाने के लिए लोनावाला आए थे। मृतकों की पहचान योगेश सुतार (21) और मयूर वेंगुर्लेकर (24) के रूप में हुई है। दोनों गोवा के मापुसा के निवासी हैं। यह हादसा लोनावाला के लायन्स पॉइंट के पास हुआ, जब उनकी कार एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। दोनों युवक बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंस गए थे। कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। बंगाल के बीरभूम में TMC नेता की हत्या, पांच से छह हमलावरों ने चाकू मारा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पाटिसारा ग्राम पंचायत में TMC के बूथ प्रमुख राजबिहारी सरदार (65) की शुक्रवार रात करीब 10 बजे नानूर इलाके में एक समारोह में लगभग पांच-छह लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की और चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सरदार को बर्धमान जिले के मंगलकोट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पार्टी के एक विरोधी गुट के सदस्यों ने सरदार की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। PM मोदी ने संसद भवन में अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि के मौके पर संसद भवन में महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। PM ने X पर एक पोस्ट में लिखा- महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को याद कर रहा हूं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधानवाद के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा का मार्गदर्शन करती रहेगी। अमेरिका में पढ़ रहे दो भारतीय छात्रों की दम घुटने से मौत; आग लगने से हुआ हादसा, 8 छात्र बाल-बाल बचे अमेरिका के बर्मिंघम शहर में स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। हादसे के समय वहां लगभग दस भारतीय छात्र रह रहे थे, जो अलाबामा विश्वविद्यालय (University of Alabama) में पढ़ाई कर रहे थे। अन्य छात्रों की मदद और दमकल विभाग के रेस्क्यू अभियान के चलते कुल 13 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, दो छात्रों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों छात्र हैदराबाद के रहने वाले थे। स्थानीय प्रशासन और जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ने की धमकी मिली, सुरक्षा बढ़ाई गई हैदराबाद एयरपोर्ट पर आज दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों – ब्रिटिश एयरवेज की BA 277 (हीथ्रो से हैदराबाद) और कुवैत एयरवेज की KU 373 (कुवैत-हैदराबाद) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी कस्टमर सपोर्ट ID के मेल पर भेजी गई। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सारे सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। BA 277 फ्लाइट सुबह 5:25 बजे शमशाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई, जबकि KU 373 को एहतियातन वापस डिपार्चर एयरपोर्ट की ओर वापस भेज दिया गया। एयरपोर्ट पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी है। गुजरात के जामनगर में AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका गया गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गोपाल इटालिया पर गुजरात जोड़ो यात्रा से जुड़े एक सार्वजनिक सम्मेलन के दौरान जूता फेंका गया। यह घटना तब हुई जब इटालिया भीड़ को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में स्टेज के पास बैठा एक आदमी अचानक खड़ा हुआ और उसने एक जूता फेंक दिया। लोगों ने जूता फेंकने वाले आदमी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। वहां खड़ी पुलिस ने तुरंत हमला करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया और हालात को काबू में कर लिया। दिल्ली- ऑनलाइन डार्क गेम के कारण स्टूडेंट ने सुसाइड किया, टास्क पूरा करने के लिए लगाई फांसी राजधानी दिल्ली में 17 साल के किशोर ने ऑनलाइन ‘डार्क गेम’ खेलते हुए टास्क पूरा करने के दौरान फांसी लगाकर जान दे दी। मामला नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर थाना इलाके का है। मृतक की पहचान विशाल मौर्या के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि घटना एक दिसंबर की है। पुलिस को विशाल के पास से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में उसने परिजनों को अपना ख्याल रखने के अलावा स्पेनिश भाषा में गुड बॉय भी लिखा है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में ऐसा लग रहा है कि विशाल किसी बात को लेकर काफी परेशान था। इसी से हताश होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।