उत्तराखंड में आज इंडिगो की 15 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। इनमें से 13 फ्लाइटें जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शेड्यूल थीं, जबकि 2 फ्लाइट्स ऊधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी वाली थीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार सुबह ही सभी इंडिगो की फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था, हालांकि करीब 100 यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, जो फ्लाइट्स कैंसिल होने से नाराज दिखे। इसी बीच जौलीग्रांट एयरपोर्ट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परेशान यात्री इंडिगो के एक अधिकारी को घेरकर बहस करते दिख रहे हैं । वीडियो में एक व्यक्ति अधिकारी से कह रहा है “क्या ये सारे लोग गधे हैं, क्या इनके टाइम की कोई वैल्यू नहीं है।” इसके साथ ही एक युवती चिल्लाते हुए कह रही है कि वह एयरपोर्ट परिसर से बाहर नहीं जाएगी, एयरलाइन कंपनी को ही उसके रहने का इंतजाम करना होगा। हालांकि लोगों को भड़कता देख अधिकारी सिर्फ ये कह रहा है कि उसे जो आगे से निर्देश मिले है उसी अनुसार वो जानकारी दे रहा है। हंगामे के कुछ ही देर बाद अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो का कोई अधिकारी नहीं है, कुछ यात्री वेटिंग एरिया में ही बैठे हुए हैं, जबकि कुछ मायूस होकर वापस एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। देहरादून एयरपोर्ट की PHOTOS… देहरादून से 10 शहरों में जाने वाली थीं फ्लाइट्स
एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से एयरपोर्ट पर ही एक हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां से लगातार यात्रियों को अपडेट दिए जा रहे हैं। वही इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद अब दूसरी एयरलाइन्स ने किराया दोगुना कर दिया है। जो किराया पहले लगभग 2500 रुपए के करीब था वो अब 6000 रुपए के करीब पहुंच गया है। उधर पंतनगर से जो दो फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं वो दिल्ली और कोलकाता जाने वाली थीं, एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ही विमान 78 सीटर थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइटें दिल्ली, लखनऊ, बैंगलुरु, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता और पुणे के लिए शेड्यूल थीं। यात्री बोले- पहले फ्लाइट दो घंटा लेट बताई, बाद में कहा कैंसिल हो गई यात्री नरेश कुमार ने बताया कि हमें यहां आने के बाद फ्लाइट कैंसिल होने की बात पता चली। इंडिगो से टिकट कंफर्म था। पहले बताया इंडिगो दो घंटा लेट है फिर बताया कि कैंसिल हो गई। अब हमें आगे का प्रोग्राम भी रिशिड्यूल करना पड़ेगा। टिकट कैंसिल करना पड़ेगा। हमारी आगे की भी इंडिगो की फ्लाइट थी। अब कैंसिल हो जाएगी।